फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Two accused of Sonu murder case arrested in Hanumangarh

Rajasthan: हनुमानगढ़ में सोनू हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, भाई पर हुए जानलेवा हमले में गवाह था युवक

Tue, 07 Feb 2023 08:39 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 07 Feb 2023 08:39 AM IST
सार

हनुमानगढ़ के मोधुनगर रोही में 24 जनवरी की रात फायरिंग सोनू मेघवाल की हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों सुरेंद्र उर्फ सैदिया और सीताराम कुम्हार को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Two accused of Sonu murder case arrested in Hanumangarh
सोनू हत्याकांड के आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

हनुमानगढ़ के रावतसर थाना क्षेत्र के मोधुनगर रोही में 24 जनवरी की रात फायरिंग कर स्थानीय युवक सोनू मेघवाल की हत्या करने के मामले में थाना पुलिस ने दो आरोपियों सुरेंद्र उर्फ सैदिया पुत्र रामेश्वर लाल मेघवाल (21 वर्ष) निवासी वार्ड नंबर 6 कोहला हाल चक 9 एएम थाना रावतसर और सीताराम कुम्हार पुत्र जगदीश निवासी वार्ड नंबर 17 थाना रावतसर को गिरफ्तार किया है। एसपी अजय सिंह ने बताया कि 24 जनवरी की रात मोधु नगर रोही में फायरिंग की घटना हुई। स्थानीय युवक सोनू मेघवाल को गोली लगने पर सीएचसी रावतसर रेफर किया गया। मामले में सुरेंद्र उर्फ सैदिया और एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच एसआई विजेंद्र शर्मा को सौंपी गई। थाना स्तर पर अलग-अलग टीमों का गठन किया गया।

विज्ञापन


पीबीएम हॉस्पिटल बीकानेर में इलाज के दौरान तोड़ा था दम
एसपी अजय सिंह ने बताया गंभीर घायल सोनू मेघवाल को सीएचसी रावतसर से पीबीएम हॉस्पिटल बीकानेर रेफर किया गया। इलाज के दौरान सोनू की मौत हो जाने पर हत्या में मुकदमा तब्दील किया गया। वारदात के नामजद आरोपी सुरेंद्र उर्फ सैदिया और सीताराम को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

 
भाई पर हुए जानलेवा हमले में गवाह था सोनू
साल 2020 होली पर सुरेंद्र उर्फ़ सैदिया का सोनू मेघवाल के भाई के साथ झगड़ा हो गया था। सुरेंद्र और उसके साथियों ने सोनू के भाई के साथ मारपीट की और सिर में लाठी मारकर घायल कर दिया, जो कई दिनों तक कोमा में रहा। इस घटना में थाना पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र उर्फ सैदिया, लालचंद उर्फ बृजलाल, सुनील ऑक्ट मदन लाल को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गवाही से पहले मारी गोली
आरोपी सुरेंद्र, लालचंद और मदन लाल की जमानत हो गई। मगर सुरेंद्र का मामा सुनील अभी तक जेल में है। मृतक सोनू मेघवाल इस मामले में मुख्य गवाह था, जिसकी पहली बार 25 जनवरी को गवाही होनी थी। गवाही से पहले ही सुरेंद्र और उसके साथी सीताराम ने रावतसर से मोधु नगर जाते समय सोनू मेघवाल को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed