{"_id":"657dc68b5d34cecc880efcb3","slug":"two-accused-gang-raped-woman-in-dausa-hindi-news-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa News: घर में घुसकर दो युवकों ने महिला के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, थाने पहुंची पीड़िता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: घर में घुसकर दो युवकों ने महिला के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, थाने पहुंची पीड़िता
Sat, 16 Dec 2023 09:17 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 16 Dec 2023 09:17 PM IST
सार
Dausa News: दौसा में दो युवकों ने घर में घुसकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर।
विस्तार
दौसा जिले के बांदीकुई में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने बांदीकुई उपखंड के बासवा थाने में केस दर्ज कराया है। बांदीकुई की डिप्टी एसपी ईश्वर सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने अनुसार पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 9 दिसंबर की रात वह घर में अकेली थी। राजू और नरेंद्र मीणा नाम के दो युवक उसके घर में घुस आए। डरा धमकाकर दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी किसी को कुछ भी बातने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। आरोपियों की धमकी के कारण महिला कुछ दिन चुप रही। लेकिन, शुक्रवार को उसने दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
एसपी ईश्वर सिंह ने कहा कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन