फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Two accused arrested for grabbing 1.26 crore in Bikaner Rajasthan

राजस्थान: चार साल पहले मूंगफली व्यापारी से 1.26 करोड़ हड़पने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 07 Feb 2022 02:19 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 07 Feb 2022 02:19 PM IST
सार

व्यापारी के एक करोड़ 26 लाख हड़पने वाले आरोपियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट से स्टे ले लिया था। इसके खिलाफ पुलिस भी होईकोर्ट पहुंची और रोक हटाने की मांग की थी। 
 

विज्ञापन
Two accused arrested for grabbing 1.26 crore in Bikaner Rajasthan
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चार साल पहले मूंगफली व्यापारी के एक करोड़ से ज्यादा रुपए हड़पने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर गिरफ्तारी पर रोक लगवा रखी थी। श्रीडूंगरगढ़ थाना अधिकारी हाईकोर्ट पहुंचे और गिरफ्तारी से रोक हटाने की अपील की। आदेश जारी होने के बाद पुलिस ने रविवार देर शाम दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।  

विज्ञापन


श्रीडूंगरगढ़ थाना अधिकारी वेदपाल शिवरान ने बताया कि साल 2017 में श्रीडूंगरगढ़ मंडी के व्यापारी कानाराम तर्ड ने रामचंद्र जाट निवासी भेरूसरी और सुशील जाट निवासी गांव सांवतसर चक को 2 करोड़ 84 लाख की मूंगफली बेची थी। दोनों आरोपियों ने एक करोड़ 57 लाख का भुगतान कर दिया था, लेकिन बाद में एक करोड़ 26 लाख 88 हजार 790 रुपए हड़प लिए। व्यापारी ने आरोपियों से रुपए लेने के काफी प्रयास किए, लेकिन हर बार वे आना-कानी करते रहे। 
विज्ञापन


2017 में दर्ज कराया था केस 
थाना अधिकारी ने बताया कि बताया कि पीड़त व्यापारी कानाराम तर्ड ने चार सितंबर 2017 को थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। पुलिस आरोपियों को पकड़ती उससे पहले उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपनी गिरफ्तारी पर रोक लगवा ली। करीब चार सााल पुराने मामले को निपटाने के लिए पुलिस हाईकोर्ट पहुंची और मामले में पैरवी करते हुए गिरफ्तारी पर रोक हटवाने की अपील की थी। गिरफ्तारी से स्टे हटने के बाद पुलिस ने आरोपियों को रविवार देर शाम पकड़ लिया। आज सोमवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने का प्रयास किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed