फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Truck stolen in Bharatpur police station Rajasthan

Rajasthan: थाने में खड़ा ट्रक हो गया चोरी, अदालत के आदेश पर थाना प्रभारी के खिलाफ केस दर्ज, जानें क्या है मामला

Sat, 25 Jun 2022 05:42 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 25 Jun 2022 05:42 PM IST
सार

राजस्थान के भरतपुर जिले के एक थाने में खड़ा ट्रक चोरी हो गया। इसके बाद थाना प्रभारी ने ट्रक मालिक के खिलाफ ही चोरी का केस दर्ज कर लिया। अब थाना प्रभारी को निलंबित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन हो रहा है।   

विज्ञापन
Truck stolen in Bharatpur police station Rajasthan
थाना प्रभारी के विरोध में उतरे लोग। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के भरतपुर जिले के एक थाने में खड़ा ट्रक ही चोरी हो गया। अरे, चौकिए मत यह बात बिल्कुल सही है। थाना पुलिस ने ट्रक मालिक के खिलाफ चोरी का केस भी दर्ज किया है। इस मामले से अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था के क्या हालात हैं? लोग भी इस पर सवाल खड़े कर रहे हैं। उधर, ट्रक मालिक राजपूत समाज के बैनर तले थाना प्रभारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहा है। उसका कहना है कि थाना प्रभारी को निलंबित किया जाए और उसका ट्रक उसे वापस कराया जाए। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला 5 मई जिले के उच्चैन थाना का है। राजपूत समाज के सदस्य और ट्रक मालिक सुदीप सिंह का कहना है कि उनका ट्रक उच्चैन थाना क्षेत्र के गांव जयचोली में खड़ा हुआ था। थाना प्रभारी राजेश कसाना ने ट्रक को जब्त किया और थाने खड़ा कर दिया। रात को ट्रक थाने से चोरी हो गया। अगले दिन 6 मई को थाना प्रभारी कसाना ने ट्रक के मालिक के खिलाफ ही ट्रक चोरी करने का केस दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन


इधर, ट्रक मालिक सुदीप और समाज के लोगों ने थाना प्रभारी पर ट्रक चोरी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने राजेश कसाना के खिलाफ पुलिस कस्टडी से ट्रक को चोरी करवाने को लेकर अदालत से आदेश लेकर उसके खिलाफ केस दर्ज कराया है। उनकी मांग है कि कसाना को निलंबित किया जाए। साथ ही संभाग से बाहर भेजा जाए ताकि मामले की निष्पक्ष जांच हो सके। थाना प्रभारी कसाना यहां रहते हैं तो वह जांच प्रभावित कर सकते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed