फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Trolley filled with cement pipes sinks into drain

Sawai Madhopur News: सीमेंट के पाइपों से भरा ट्रोला नाले में धंसा, चपेट में आने से युवक की हुई दर्दनाक मौत

Tue, 26 Dec 2023 04:48 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 26 Dec 2023 04:48 PM IST
सार

Sawai Madhopur News: जिले के चमत्कारजी मंदिर के समीप एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। बताया जा रहा कि सीमेंट के पाइपों से भरा एक ट्रोला नाले में धंस गया। इसकी चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 
 

विज्ञापन
Trolley filled with cement pipes sinks into drain
सीमेंट के पाइपों से भरा ट्रोला नाले में धंसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के आलनपुर स्थित चमत्कारजी मंदिर के समक्ष आज एक दुखद हादसा सामने आया है। जहां सीमेंट के पाइपों से भरा एक ट्रोला नाले में धंस गया और ट्रोले में रखे सीमेंट के पाइप सड़क व नाले में गिर गये।

विज्ञापन


इस दौरान सड़क किनारे बैठा एक युवक इन पाइपों की चपेट में आ गया और नाले में गिर गया। युवक के ऊपर ट्रोले में रखे कई सारे सीमेंट के पाइप गिर गए। बताया जा रहा है कि पाइप के नीचे दबने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने नाले में गिरे सीमेंट के पाइपों को हटाकर युवक के शव को बाहर निकाला और जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया।
विज्ञापन


युवक की तलाश की गई
बता दें कि पुलिस के मुताबिक मृतक युवक आलनपुर निवासी 40 वर्षीय मुस्तकी उर्फ शानू पुत्र मंजूर खां है। वहीं दुर्घटना में एक अन्य व्यक्ति के नाले में पाइपों के नीचे दबे होने की आशंका के चलते पुलिस एंव प्रशासन द्वारा नाले में रेस्क्यू चलाया गया, करीब तीन घंटे तक कीचड़ भरे नाले में रेस्क्यू चलकर एक अन्य युवक की तलाश की गई, लेकिन नाले में कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाले की पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा
इस दौरान गुस्साए लोगों ने मुख्य सड़क पर जाम लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को सड़क से दूर खदेड़ दिया। जानकारी के मुताबिक चमत्कारजी मंदिर के सामने मुख्य सड़क पर पिछले एक सप्ताह से नाले की पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके चलते सड़क की चौड़ाई आधी रह गई थी। इसी वजह से ट्रोले का पहिया नाले में धंस गया और यह दुर्घटना घटित हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed