{"_id":"61ebf95d82494d78dc5e32e3","slug":"triple-talaq-case-came-in-bikaner-with-two-women-police-registred-fir","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीकानेर में तीन तलाक: ससुराल आए दामादों ने बेटियों से तीन बार कहा- तलाक, पिता ने दर्ज कराया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीकानेर में तीन तलाक: ससुराल आए दामादों ने बेटियों से तीन बार कहा- तलाक, पिता ने दर्ज कराया केस
Sat, 22 Jan 2022 06:05 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 22 Jan 2022 06:05 PM IST
सार
पीड़ित ने खाजूवाला थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
तीन तलाक (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के बीकानेर से तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। दो दामाद एक साथ ससुराल आए और अपनी पत्नियों को मौखिक रूप से तलाक दे दिया। पीड़ित बेटियों के पिता ने थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बीकानेर के सीमावर्ती क्षेत्र खाजूवाला के थानाधिकारी अरविंद सिंह शेखावत ने बताया कि गाजीवाला निवासी मांगे खां ने अपने दो दामादों के खिलाफ खाजूवाला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि उसके दोनों दामाद खलील खां, मुनसफ खां पुत्र छनकू खां निवासी 8 केजेडी बीती 12 जनवरी को घर आए और उसकी दोनों पुत्रियों से तीन बार तलाक, तलाक कह दिया। उन्होंने बताया कि काफी देर समझाइश के बाद भी आरोपी नहीं माने और घर से चले गए। इसके बाद पीड़ित ने खाजूवाला थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शेखावत ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन