फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Triangular contest on Banswara lok sabha seat Arvind Damor expelled from Congress

LS Chunav: कांग्रेस प्रत्याशी डामोर ने गठबंधन को ठेंगा दिखाकर पार्टी संग किया खेला; अब यहां त्रिकोणीय मुकाबला

Tue, 09 Apr 2024 01:14 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 09 Apr 2024 01:14 PM IST
सार

Banswara Lok Sabha seat: कांग्रेस ने अरविंद डामोर को पार्टी से निष्कासित कर दिया है, लेकिन वे पार्टी के उम्मीदवार ही रहेंगे। क्योंकि, निष्कासित करने से पहले कांग्रेस उन्हें चुनाव चिह्न दे चुकी थी। कांग्रेस नेता डामोर के लिए प्रचार नहीं करेंगे, लेकिन वोट उन्हें हाथ के पंजे पर ही मिलेंगे।

विज्ञापन
Triangular contest on Banswara lok sabha seat Arvind Damor expelled from Congress
अरविंद डामोर को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों को लेकर चुनावी घमासान जारी हैं। भाजपा कांग्रेस समेत अन्य पार्टियां जोर-शोर से प्रचार में जुटी हुई हैं। प्रदेश में दो चरणों में चुनाव होना है और इसके लिए नामांकन भी हो चुके हैं। लेकिन, बांसवाड़ा सीट से नाम वापस नहीं लेने पर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी अरविंद डामोर को पार्टी से निष्कासित कर दिया। पार्टी की ओर से उन्हें 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है, लेकिन वे कांग्रेस के निशान पर ही चुनाव लड़ेंगे। आइए, जानते हैं ऐसा क्या हुआ कि कांग्रेस को चुनाव बीच अपने उम्मीदवार को निष्कासित करना पड़ा?   

विज्ञापन


दरअसल, लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद कांग्रेस ने प्रत्याशियों की सूची जारी की तो अरविंद डामोर को बांसवाड़ा लोकसभा सीट से टिकट दिया गया। डामोर ने इस सीट से अपना पर्चा दाखिल कर दिया। डामोर के अलावा भारतीय आदिवासी पार्टी (बाप) के उम्मीदवार राजकुमार रोत ने भी यहां से नामांकन दाखिल किया था। लेकिन, रविवार को कांग्रेस और भारतीय आदिवासी पार्टी में गठबंधन हो गया। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने गठबंधन का एलान किया, लेकिन सोमवार को जब नाम वापस लेने की बारी आई तो अरविंद डामोर ने नामांकन पत्र वापस नहीं लिया। पार्टी नेताओं ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनका कहीं कुछ पता नहीं चला। समय निकलने के बाद कांग्रेस ने डामोर को पार्टी से निष्कासित कर दिया। 
विज्ञापन


निष्कासित हुए, लेकिन हाथ के निशान पर ही लड़ेंगे चुनाव
कांग्रेस ने अरविंद डामोर को पार्टी से निष्कासित कर दिया है, लेकिन वे अब भी पार्टी के उम्मीदवार ही रहेंगे। क्योंकि, निष्कासित करने से पहले पहले कांग्रेस डामोर को अपना चुनाव चिह्न दे चुकी थी। ऐसे में कांग्रेस नेता डामोर के लिए चुनाव प्रचार नहीं करेंगे, लेकिन वोट उन्हें हाथ के पंजे पर ही मिलेगा। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर भारतीय आदिवासी पार्टी ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी महेंद्रजीत सिंह मालवीया कांग्रेस उम्मीदवारों पर नामांकन वापस नहीं लेने का दबाव बना रहे थे, इस कारण ऐसा हुआ है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस-बाप में इन दो सीटों पर गठबंधन
कांग्रेस ने भारतीय आदिवासी पार्टी के साथ बांसवाड़ा लोकसभा सीट के अलावा बागीदौरा विधानसभा के उप चुनाव में करने का एलान किया था। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा था कि आगामी चुनाव में भारतीय आदिवासी पार्टी के प्रत्याशी का समर्थन बांसवाड़ा संसदीय क्षेत्र और बागीदौरा विधान सभा के उप चुनाव में करेगी। भारत के संविधान और लोकतंत्र को बचाना हमारा प्राथमिक उद्देश्य है। 

कपूर भी कांग्रेस से निष्कासित 
बांसवाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी डामोर के अलावा बागीदौरा विधानसभा सीट पर होने वाले उप-चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कपूर सिंह को भी पार्टी ने 6 साल के लिए निष्कासित किया है। कपूर ने भी अपना नामांकन वापस नहीं लिया था। लेकिन, ये भी कांग्रेस के निशार पर ही चुनाव लड़ेंगे, यानी तकनीकी तौर पर ये कांग्रेस के ही प्रत्याशी हैं। 


बांसवाड़ा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला 
बांसवाड़ा लोकसभा सीट पर हुए नाटकीय घटनाक्रम से यहां त्रिकोणीय मुकाबला हो गया है। अब यहां भाजपा के महेंद्रजीत सिंह मालवीया, कांग्रेस के अरविंद डामोर और भारत आदिवासी पार्टी के राजकुमार रोत के बीच टक्कर होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed