{"_id":"624ee0b99b6ac724be7a6913","slug":"transport-officer-and-two-brokers-arrested-for-taking-bribe-of-50-thousand-in-rajsamand","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: परिवहन अधिकारी और दो दलाल 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, लाइसेंस बनाने के लिए मांगी थी रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: परिवहन अधिकारी और दो दलाल 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, लाइसेंस बनाने के लिए मांगी थी रकम
Thu, 07 Apr 2022 06:31 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 07 Apr 2022 06:31 PM IST
सार
राजसमंद में दो जिलों की एसीबी की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जिला परिवहन अधिकारी और दो दलालों को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो मुख्यालय के निर्देश पर गुरुवार को राजसमंद व उदयपुर इकाई ने राजसमंद में संयुक्त कार्रवाई की। एसीबी टीम ने नैन सिंह सोढ़ा जिला परिवहन अधिकारी और उसके दलाल वजहराम गुर्जर, तरूण कुमार को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एसीबी के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि राजसमंद इकाई को परिवादी ने शिकायत दी थी। वह यातायात सलाहकार का काम करता है। उसने बताया कि लाइसेंस बनाने की के लिए नैन सिंह सोढ़ा जिला परिवहन अधिकारी प्रति लाइसेंस 1150 रुपये मांग रहे हैं। डीटीओ को 500, आनंद सिंह यातायात निरीक्षक को 500 और संबंधित लिपिक मुकेश कुमार को 150 रुपये देने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
रुपये नहीं देने की बात पर 15 फरवरी के बाद से लाइसेंसों को पास नहीं किया जा रहा है। साथ ही दो महीने का बकाया कमीशन 2 लाख 61 हजार रुपए जिला परिवहन अधिकारी के दलाल वजहराम गुर्जर के जरिए मांगकर परेशान किया जा रहा है। शिकायत पर बाद गुरुवार को राजसमंद और उदयपुर की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को 50 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन