फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   torcher woman saying Witch rajasthan

वृद्धा को डायन बताकर गर्म सरियों से दागा

Fri, 25 Jul 2014 11:25 AM IST
Updated Fri, 25 Jul 2014 11:25 AM IST
विज्ञापन
torcher woman saying Witch rajasthan

राजसमंद के टणका गांव में एक व्यक्ति ने दलित वृद्धा को डायन बताते हुए उसके शरीर को कई जगह सरिए से दाग दिया। दो दिन बाद पीडिता ने पुलिस थाने में पहुंचकर प्रकरण दर्ज कराया।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। कुंभलगढ़ पुलिस उप अधीक्षक माधुरी वर्मा ने घटनास्थल का मुआयना किया। दिवेर थाना पुलिस के अनुसार 22 जुलाई की रात टणका निवासी 70 वर्षीय वृद्धा अपने घर में बैठी थी।
विज्ञापन


वहां उसेक गांव का नरेन्द्र राजपूत पहुंचा और वृद्धा की चोटी पकड़कर अपने घर ले गया। नरेन्द्र ने डायन होने का आरोप लगाते हुए उलाहना दिया कि उसके टोने-टोटके की वजह से भैंस दूध नहीं दे रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

दागने से वृद्धा की हालत बिगड़ी

torcher woman saying Witch rajasthan

घटना को रोकने और बीच बचाव के लिए कन्नीराम रैगर, रोशन, तेजा, चुन्नीदेवी, हगमीबाई, कमला आए लेकिन नरेन्द्र नहीं माना, जिससे दोनों पक्षों मारपीट हुई।

बाद में नरेन्द्र ने आग में लोहे का सरिया गर्म कर वृद्धा के शरीर को जगह-जगह से दाग दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। दो दिन बाद पीडिता दिवेर थाने पहुंची। रिपोर्ट दर्ज कर दिवेर थाना प्रभारी योगेश चौहान घटनास्थल पर पहुंचे।

प्रकरण की गंभीरता के मद्देनजर कुंभलगढ़ डीएसपी वर्मा भी टणका पहुंची। डीएसपी के नेतृत्व में गठित पुलिस दल ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिएग जगह-जगह दबिश दी पर उसका पता नहीं चल पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed