फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Tonk people thrashed the youth who were forcing the girl to sit in the car

Rajasthan: टोंक में युवती को जबरन कार में बैठा रहे युवकों को लोगों ने पीटा, फिर पुलिस के हवाले किया

Fri, 14 Jul 2023 01:54 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 14 Jul 2023 01:54 PM IST
सार

युवती के साथ छेड़छाड़ करने को लेकर लोगों ने कार सवार दोनों युवकों को पकड़ लिया और फिर जमकर मारपीट कर दी। इसके बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दियाा गया।

विज्ञापन
Tonk people thrashed the youth who were forcing the girl to sit in the car
लोगों ने कार सवार युवकों के साथ की मारपीट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टोंक जिले के निवाई में नाहरवाडी तिराहे के पास बस का इंतजार कर रही युवती को कार सवाार युवक लिफ्ट देने के बहाने जबरदस्ती ले जाने लगे। युवती के शोर मचाने पर लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। इसके बाद लोगों ने पीछा कर हतौना गांव के पास उन्हें पकड़ लिया और जमकर मारपीट की। बाद में उन्हें पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुरूवार देर शाम नन्नूलाल जाट निवासी हाडीकला और रामबिलास जाट कार में सवार होकर शिवाड की ओर जा रहे थे। नाहरवाडी तिराहे पर एक युवती बस का इंतजार कर रही थी। इस दौरान कार सवार युवकों ने युवती को लिफ्ट देने की पेशकश की, लेकिन उसने मना कर दिया। 
विज्ञापन


इस दौरान कार सवार युवक ने  युवती का हाथ पकड़कर उसे गाड़ी में खीचने की कोशिश की तो वह चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो कार सवार आरोपी फरार हो गए। इसके बाद लोगों ने कार का पीछा कर हतौना गांव के पास उन्हें पकड़ लिया। लोगों ने दोनों आरोपियों के साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed