फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Tonk News: Police caught three buyers along with two bike thieves, 12 vehicles recovered

Tonk News: बाइक चोर गैंग का खुलासा, पुलिस ने दो चोरों के साथ तीन खरीदार पकड़े, 12 गाड़ियां बरामद

Tue, 25 Jun 2024 04:23 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 25 Jun 2024 04:23 PM IST
सार

आरोपियों ने नेहरू पार्क, किदवई पार्क और हेमू सर्किल इलाके को अपना निशाना बनाया। यहां लोगों की भीड़भाड़ का फायदा उठाकर बाइकें चोरी कीं।

विज्ञापन
Tonk News: Police caught three buyers along with two bike thieves, 12 vehicles recovered
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टोंक शहर में पार्क और चौराहे अब बाइक चोरों के निशाने पर आ गए हैं। अगर आप भी अपनी बाइक को यहां खड़ी कर जा रहे हैं तो सावधान हो जाइए। टोंक सीओ सिटी राजेश विद्यार्थी ने मंगलवार को बाइक चोर गैंग का खुलासा किया और दो बाइक चोरों के साथ तीन बाइक खरीददार भी दबोचे।
विज्ञापन


सीओ सिटी राजेश विद्यार्थी ने बताया कि कोतवाली थाना इलाके में बीते दिनों हुई बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर बाइक चोर, जिनमें मेहंदवास थाना इलाके के सोनवाल निवासी नवल सैनी और कोतवाली इलाके निवासी हफीज को गिरफ्तार किया है। वहीं, चोरी की बाइक को खरीदने के आरोप में मेहंदवास के मोरडा निवासी विकास बैरवा, बूंदी जिले के लाखेरी निवासी सादिक और कोतवाली इलाके निवासी दानिश को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

 
सभी पांचों आरोपियों को अलग-अलग ठिकानों से गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, जिसके बाद 12 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। इस पूरी वारदात में एक बात सामने आई कि इन सभी आरोपियों ने नेहरू पार्क, किदवई पार्क और हेमू सर्किल इलाके को अपना निशाना बनाया। यहां लोगों की भीड़भाड़ का फायदा उठाकर बाइकें चोरी कीं और फिर इन्हें कौड़ियों के दाम बेचकर अपने शौक पूरे किए। इस पूरी वारदात में कोतवाली थाना इलाके के कांस्टेबल रूकमकेश का विशेष योगदान रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed