{"_id":"6460ca2cbe0fc2107804270a","slug":"tonk-news-car-fell-35-feet-below-the-culvert-due-to-the-nap-of-the-driver-five-youths-injured-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: चालक की झपकी लगने से पुलिया से 35 फीट नीचे गिरी कार, पांच युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: चालक की झपकी लगने से पुलिया से 35 फीट नीचे गिरी कार, पांच युवक घायल
Sun, 14 May 2023 07:18 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 14 May 2023 07:18 PM IST
सार
श्री सांवरिया सेठ के दर्शन करने के लिए जा रहे सात युवकों की कार पुलिया से नीचे पलट गई। हादसे में पांच युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के टोंक जिले के निवाई के बरोनी थाना क्षेत्र के NH-52 मोटुका गांव के पास एक एसयूवी कार अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर पलट गई। ये हादसा बीती रात 1:15 बजे के करीब हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
बरोनी थाना अधिकारी हरिराम वर्मा ने बताया कि जयपुर निवासी 7 युवक एक्सयूवी कार से श्री सांवरिया सेठ के दर्शन के लिए जा रहे थे। देर रात चालक की झपकी लगने से कार अनियंत्रित होकर पुलिया से 35 फीट नीचे जा गिरी। सूचना पर पुलिस की टीम और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची, जिसके बाद घायलों को निवाई सीएचसी लाया गया।
विज्ञापन
एयरबैग खुलने से कार सवार युवकों की जान बच गई, लेकिन 7 में से 5 युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिसमें बाबू पुत्र प्रेम 40 वर्ष, शंकर पुत्र रतन सिंह 30 वर्ष, राकेश पुत्र सीताराम 28 वर्ष, राकेश पुत्र ताराचंद्र 27 वर्ष शामिल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जयपुर रेफर कर दिया गया।