फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Tonk News: 2 people died tragically in a road accident on state highway, collision between car and Maruti van

Tonk News: स्टेट हाईवे पर हुए सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत, कार और मारुति वैन के बीच हुई टक्कर

Sun, 24 Mar 2024 02:48 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 24 Mar 2024 02:48 PM IST
सार

जयपुर-भीलवाड़ा स्टेट हाईवे पर चांदसेन गांव के समीप टाटा पंच कार और मारुति वैन के बीच हुई भिड़ंत में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तीन घायलों में से दो को जयपुर रैफर किया गया है। 

विज्ञापन
Tonk News: 2 people died tragically in a road accident on state highway, collision between car and Maruti van
भिड़ंत के बाद क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मालपुरा से जयपुर जाने वाले स्टेट हाईवे पर ग्राम चांदसेन के निकट टाटा पंच कार व मारुति वैन की आमने-सामने की भिड़ंत में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल तीन लोगों में से दो को जयपुर रैफर किया गया है।

विज्ञापन


डिग्गी थाना प्रभारी कप्तान सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार रात आठ बजे के करीब जयपुर-भीलवाड़ा स्टेट हाईवे पर चांदसेन पेट्रोल पंप के पास टाटा पंच व मारुति वैन का आमने-सामने से एक्सीडेंट हो गया। हादसे में दो कार सवार मालपुरा के केशव नगर निवासी रामदेव दरोगा (56) और केकड़ी जिले के बड़ला निवासी सत्यनारायण जोगी (35) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इकबाल (50), कैलाश (43), और भागचंद (60) घायल हो गए। इनमें से 2 गंभीर घायलों को जयपुर रैफर किया गया है।
विज्ञापन


मालपुरा थाने से 7 किमी और डिग्गी थाने से 5 किमी दूर हुए सड़क हादसे में आधा घंटे तक भी 108 एम्बुलेंस के नहीं पहुंचने पर लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। काफी देर तक एम्बुलेंस के नहीं पहुंचने पर घायलों को निजी वाहनों से मालपुरा अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed