Rajasthan: टमाटर 120, अदरक 240, भिंडी-करेला और ग्वार फली 80 रुपए किलो, प्रदेश में सब्जियों की कीमत में लगी आग
राजस्थान में मानसून में सब्जियों के दामों में आग लग गई है। लोकल सब्जियों की आवक खत्म होने से बाहरी राज्यों से महंगी सब्जियां मंडियों में पहुंच रही हैं। थोक मंडी में भाव ज्यादा होने के कारण छोटी स्थानीय मंडियों रेहड़ी, ठेलों, दुकानों और फुटपाथ पर बिकने वाली सब्जियों के दाम बेतहाशा बढ़ गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में बीते 7 दिनों में सब्जियों के दामों में तेजी से उछाल आया है। सब्जियों के दाम 3 गुना तक बढ़ गए हैं। सबसे ज्यादा दाम टमाटर और अदरक के चढ़े हैं। टमाटर 120 किलो, अदरक 240 रुपए किलो, भिंडी, ग्वार फली, करेला, बींस और ब्रोकली 80 रुपए किलो तक बिक रहे हैं। सब्जियों के बढ़े दामों के कारण किलो की बजाय सब्जी वाले पाव के हिसाब से कई सब्जियों के दाम ग्राहकों को बताने लगे हैं।
जैसे टमाटर 30 रुपए पाव, अदरक 60 रुपए पाव, भिंडी 20 रुपए पाव, ग्वार फली 20 रुपए पाव, करेला 20 रुपए पाव। दाम कम नजर आएं और किलो के भाव बताने पर ग्राहकों को सदमा ना लगे इसलिए यह ट्रिक अपनाई जा रही है। राजस्थान की मंडियों में कीमतें बढ़ने और डिमांड ज्यादा होने से टमाटर लाल हो गया है। प्रदेश के प्रमुख शहरों में खुदरा और फुटकर में टमाटर के भाव इस प्रकार हैं-
शहर-टमाटर भाव (रुपए/किलो)
- जयपुर- 110-130
- जोधपुर-120-140
- उदयपुर-130-140
- कोटा-120-140
- अजमेर-120-130
- बीकानेर-120-140
- भरतपुर-110-130
- टोंक-110-130
- दौसा-110-130
- सीकर-120-140
- झुंझुनूं-120-140
- भीलवाड़ा-130-140
- पाली-120-130
मुहाना मंडी में थोक में के भाव
राजस्थान की सबसे बड़ी थोक भाव वाली जयपुर की मुहाना सब्जी मंडी जहां से प्रदेशभर की सब्जी मंडियों और सब्जी व्यापारियों के यहां सब्जियां सप्लाई होती हैं। वहां भी सब्जियों के दामों में बड़ी तेजी आई है। पूरे प्रदेश में इसी मंडी से माल सप्लाई होता है। जयपुर के बड़े होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट भी यहीं से सब्जियां लेते हैं। आज मुहाना मंडी में सब्जियों के थोक व्यापारिक भाव और बढ़े हैं।
मुहाना सब्जी मंडी अध्यक्ष राहुल तवंर ने बताया कि टमाटर के अदरक के भाव आसमान छू रहे हैं। आज मुहाना मंडी में टमाटर 70 से 80 रुपए प्रति किलो तक थोक भाव में बिका। टमाटर के भावों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। खुदरा बाजार में टमाटर 120 रुपए किलो तक बिक रहा है। मुहाना मंडी में टमाटर बैंगलुरु, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश से आ रहा है। लोकल क्षेत्रों से टमाटर की आवक खत्म हो चुकी है। इसलिए टमाटर की आवक अन्य प्रदेशों से मुहाना मंडी में हो रही है। वहीं अदरक बेंगलुरु से आ रही है। अदरक की फसल कमजोर होने से अदरक के दामों में भी काफी तेजी है। आने वाले दिनों में सब्जियों के कारण महंगाई बढ़ेगी और सब्ज़ियों के भावों मे तेजी रहेगी। जिसका सीधा-सीधा भार आम उपभोक्ता पर पड़ेगा। मुहाना मंडी में सब्जियों के थोक भाव इस प्रकार हैं।
सब्जी- थोक भाव, रुपए/ किलो
- टमाटर- 70 से 80
- अदरक - 150 से 160
- नींबू - 25 से 30
- करेला - 30 से 35
- टिन्डे - 35 से 40
- अरबी- 25 से 30
- ग्वार फली- 25 से 28
- हरि मिर्च - 20 से 25
- लोकी - 18 से 20
- भिंडी - 25 से 30
- बैंगन - 10 से 12