{"_id":"63db3d2c3f49fa146b2ed8ef","slug":"today-is-the-last-day-of-debate-on-governor-s-address-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: राज्यपाल अभिभाषण पर बहस का आज आखिरी दिन, सीएम गहलोत विधानसभा सदन में देंगे जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: राज्यपाल अभिभाषण पर बहस का आज आखिरी दिन, सीएम गहलोत विधानसभा सदन में देंगे जवाब
Thu, 02 Feb 2023 10:03 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 02 Feb 2023 10:03 AM IST
सार
राजस्थान विधानसभा सदन में गुरुवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस का आखिरी दिन रहेगा। राज्यपाल से पढ़वाए गए अभिभाषण पर राज्य सरकार जवाब पेश करेगी। सीएम अशोक गहलोत शाम पांच बजे सदन में रिप्लाई देंगे।
विज्ञापन
सीएम गहलोत
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस का अंतिम दिन है। दिन में अभिभाषण पर अलग-अलग विधायक अपनी बात रखेंगे। चर्चा के बाद शाम को राज्य सरकार की ओर से अभिभाषण पर जवाब पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री राज्यपाल के अभिभाषण पर शाम पांच बजे अपना रिप्लाई देंगे। इससे पहले नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया भी वक्तव्य देंगे।
विज्ञापन
बीएसी की बैठक में विधानसभा सदन में आगामी दिनों का कामकाज तय होगा
राजस्थान विधानसभा स्पीकर डॉ. सीपी जोशी की अध्यक्षता में गुरुवार को बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक भी होगी। शाम को होने वाली बैठक में सदन के आगामी कामकाज को लेकर चर्चा होगी। बीएसी की पिछली बैठक में दो फरवरी तक सदन का कामकाज तय किया गया था। परंपरा को देखते हुए माना जा रहा है कि राज्यपाल अभिभाषण पर चर्चा के बाद सदन को कुछ दिन के लिए स्थगित किया जा सकता है। हालांकि इस पर फैसला बीएसी की बैठक में ही लिया जाएगा। परम्परा के मुताबिक बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत बजट पेश होने के साथ होती है।
विज्ञापन
दस फरवरी को बजट पेश कर सकते हैं सीएम गहलोत, आज तय होगी तारीख
सीएम गहलोत दस फरवरी को अपना बजट पेश कर सकते हैं। पहले सीएम गहलोत ने आठ फरवरी को बजट लाने की बात कही थी, हाल ही सरकारी उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी ने विधानसभा के बाहर पत्रकारों को जानकारी दी कि दस फरवरी को बजट पेश किया जा सकता है। बीएसी की बैठक में बजट की तारीख भी ऑफिशियली तय हो जाएगी। ऐसे में परंपरा के अनुसार उम्मीद की जा रही है कि तीन से नौ फरवरी के बीच सदन स्थगित रह सकता है। हालांकि इस पर अंतिम निर्णय कार्यसमिति की बैठक में ही होगा।
विज्ञापन