{"_id":"5d11d7788ebc3e12df6d066e","slug":"tigress-t-73-has-given-birth-to-three-cubs-in-ranthambore-tiger-reserve","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणथंभौर में खुशी का माहौल, बाघिन टी-73 ने तीन शावकों को दिया जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रणथंभौर में खुशी का माहौल, बाघिन टी-73 ने तीन शावकों को दिया जन्म
Tue, 25 Jun 2019 02:36 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 25 Jun 2019 02:36 PM IST
विज्ञापन
बाघिन टी-73 ने तीन शावकों को दिया जन्म
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणथंभौर टाइगर रिजर्व देश के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। यहां बाघिन टी-73 दूसरी बार मां बनी हैं। बाघिन ने तीन शवकों को जन्म दिया है। कैमरे में कैद हुए तीनों शावक बाघिन के साथ घूमते और अठखेलियां करते नजर आ रहे हैं। बाघिन के साथ शावकों के नजर आते ही टाइगर रिजर्व में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
Rajasthan: Tigress T-73 has given birth to three cubs at the Ranthambore Tiger Reserve. pic.twitter.com/7NwgdRH5Lw
— ANI (@ANI) June 25, 2019विज्ञापन
सुरक्षा बढ़ाने के पीछे अलवर के सरिस्का बाघ अभयारण्य में बाघों के दम तोड़ने की वजह को भी माना जा रहा है। वन विभाग किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहता। किसी भी तरह अनहोनी न होने पाए इसके लिए विभाग ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। बाघिन और उसके शावकों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। बाघिन टी-73 के साथ तीन शावकों को देखकर वन्यजीव प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई। आपको बता दें कि बाघिन टी-73 रणथम्भौर की बाघिन टी-17 सुन्दरी की बेटी है।
विज्ञापन