{"_id":"5cc035eebdec22140559cf25","slug":"three-people-killed-by-train-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में ट्रेन से कटकर तीन लोगों की मौत, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे गए शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में ट्रेन से कटकर तीन लोगों की मौत, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे गए शव
Wed, 24 Apr 2019 03:39 PM IST
तिवारी अभिषेक
भाषा, जयपुर
भाषा, जयपुर
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Wed, 24 Apr 2019 03:39 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के सीकर और अजमेर जिले में दो अलग अलग स्थानों पर ट्रेन से कटकर तीन लोगों की मौत हो गई है। सीकर जिले के नीमकाथाना क्षेत्र में मंगलवार को देर रात फुलेरा—रेवाड़ी सवारी गाड़ी से कट जाने से दो युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन
थानाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बुधवार को बताया कि ईंट भट्टा में काम करने वाले शंकर बलाई (22) और दीपक रैगर (23) की मंगलवार को देर रात फुलेरा-रेवाड़ी सवारी गाड़ी से कट जाने से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिये गये। इस संबंध में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
अजमेर में बुधवार को सोमलपुर निवासी 36 वर्षीय युवक ने सुबह केरिज कारखाने के पास रानीखेत एक्सप्रेस के आगे कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। जीआरपी पुलिस के जांच अधिकारी भगवान सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान सोमलपुर निवासी पप्पू मुसलमान (36) के रूप में की गई है। जेब में मिले आधारकार्ड के आधार पर उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। उनके यहां पहुंचने पर पोस्टमार्टम करवाया जायेगा।
विज्ञापन