फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   three dozen people hospitalized in Jhunjhunu due to food poisoning after eating food at wedding

Jhunjhunu: फूड पॉइजनिंग से तीन दर्जन से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती, शादी में खाना खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत

Fri, 12 May 2023 07:12 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 12 May 2023 07:12 PM IST
सार

अस्पताल प्रभारी डॉ. अनिमेष गुप्ता ने बताया कि उदयपुरवाटी के वार्ड नंबर सात स्थित कुआं खेड़ा में 10 मई को ओम प्रकाश सैनी की बेटी की शादी थी। उसमें खाना खाने के बाद कुछ लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। लेकिन वह सभी घर में ही इलाज लेते रहे।

विज्ञापन
three dozen people hospitalized in Jhunjhunu due to food poisoning after eating food at wedding
अस्पताल में घायलों का जारी है इलाज। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

झुंझुनू जिले के उदयपुरवाटी में फूड पॉइजनिंग से तीन दर्जन से अधिक लोग बीमार हो गए। बीमार सभी लोगों को उदयपुरवाटी के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
अस्पताल प्रभारी डॉ. अनिमेष गुप्ता ने बताया कि उदयपुरवाटी के वार्ड नंबर सात स्थित कुआं खेड़ा में 10 मई को ओम प्रकाश सैनी की बेटी की शादी थी। उसमें खाना खाने के बाद कुछ लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। लेकिन वह सभी घर में ही इलाज लेते रहे। शुक्रवार सुबह ज्यादा तबीयत खराब होने पर उदयपुरवाटी अस्पताल दिखाने आए। यहां उन्हें भर्ती कर लिया गया है। वहीं एएनएम जीएनएम की एक टीम बनाकर घटनास्थल पर भेजी गई है। फिलहाल स्थिति काबू में है। स्वास्थ्य विभाग की टीम नमूने लेकर जांच कर रही है। उदयपुरवाटी अस्पताल में एक दर्जन से ज्यादा चिकित्साकर्मियों की टीम मरीजों के इलाज में जुटी है। अस्पताल में करीब 41 मरीज उल्टी-दस्त के कारण भर्ती हैं।

विज्ञापन

दो दिन पहले भी फूड पॉइजनिंग से दो बहनों की हो गई थी मौत
झुंझुनू जिले के गुढ़ा गौड़जी में भी दो दिन पहले फूड पॉइजनिंग के चलते दो सगी बहनों की मौत हो गई थी। परिवार के 2 लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए थे, जिनका अभी भी झुंझुनू के खेतान अस्पताल में इलाज चल रहा है। चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग की टीम मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed