{"_id":"6261659ca9d66d7b771a50de","slug":"three-arrested-including-rpf-inspector-for-demanding-bribe-in-kota","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: चाय की ट्रॉली लगाने पर मांगी 11 हजार की मासिक बंदी, आरपीएफ निरीक्षक सहित तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: चाय की ट्रॉली लगाने पर मांगी 11 हजार की मासिक बंदी, आरपीएफ निरीक्षक सहित तीन गिरफ्तार
Thu, 21 Apr 2022 07:39 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 21 Apr 2022 07:39 PM IST
सार
परिवादी की शिकायत पर एसीबी ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सत्यापन में मामला सही पाए जाने के बाद एसीबी ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
एसीबी टीम की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोटा एसीबी टीम ने रामगंजमंडी के रेलवे सुरक्षा बल के निरीक्षक, कांस्टेबल और एक दलाल को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने रामगंज मंडी रेलवे स्टेशन पर चाय-पानी की ट्रॉली लगाने वाले वेंडर से मासिक बंदी के रूप में रिश्वत ली थी।
विज्ञापन
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ठाकुर चंद्रशील कुमार ने बताया कि परिवादी रामगंज मंडी निवासी दुर्गेश बैरागी ने 28 अक्टूबर 2021 को एक शिकायत दी थी। उसने बताया कि वह रेलवे स्टेशन रामगंज मंडी पर चाय-पानी की ट्रॉली लगाता है। इसे लगाने के लिए आरपीएफ रामगंज मंडी के आईपीएफ बृजमोहन मीणा 5 हजार रुपये महीना मांग रहे हैं।
विज्ञापन
रुपये नहीं देने पर धंधा बंद कराने की धमकी भी दे रहे हैं। परिवादी की शिकायत पर 13 अप्रैल को सत्यापन करवाया गया। जिसमें पाया गया कि आरोपियों ने रिश्वत की मांग की थी। इसके बाद एसीबी की टीम ने दलाल राहुल वैष्णव उर्फ गोलू, बृजमोहन मीणा और कांस्टेबल रणधीर सिंह जाट को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
एसीबी एएसपी ठाकुर चंद्रशील कुमार ने बताया कि आरोपी आरपीएफ निरीक्षक बृजमोहन मीणा अप्रैल महीने से मासिक बंदी को बढ़ाने का दबाव बना रहा था। 5 हजार की मासिक बंदी को वह 11 हजार रुपये करने की बात कह रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी आरपीएफ निरीक्षक बृजमोहन मीणा (58) मूलतः भरतपुर के जगजीवनपुर का रहने वाला है। जयपुर के जगतपुरा स्थित गोविंद नगर में उसके मकान की तलाशी भी ली जा रही है। कांस्टेबल रणधीर सिंह जाट कोटा और दलाल राहुल वैष्णव दरा स्टेशन का रहने वाला है।