{"_id":"059f5de8-856a-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"threat-of-terrorist-attacks-in-punjab-and-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब और राजस्थान में आतंकी हमले की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब और राजस्थान में आतंकी हमले की धमकी
फिरोजपुर/जयपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 05 Mar 2013 06:00 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने पंजाब, राजस्थान, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में ब्लास्ट की धमकी दी है। आतंकी अफजल गुरू को फांसी दिये जाने के बदले यह धमकी दी गई है।
विज्ञापन
फिरोजपुर, पंजाब के डीआरएम को लश्कर का यह धमकी भरा पत्र मिला है। इसमें धमाकों के लिए 13 और 23 मार्च का दिन बताया गया है। एसएचओ फिरोजपुर ने इस धमकी की पुष्टि करते हुये बताया कि किसी भी हमले के मद्देनजर अमृतसर, जालंधर, फिरोजपुर, लुधियाना स्टेशनों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन
पत्र में 13 मार्च को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर, पटियाला के कालीदेवी मंदिर, जालंधर के देवी तला मंदिर के अलावा फगवाड़ा, लुधियाना और हनुमानगढ़ के धार्मिक स्थलों, पावर हाउस व पेट्रोल पम्पों पर हमले की धमकी मिली है।
विज्ञापन
वहीं, 23 मार्च को जयपुर, जोधपुर, श्रीगंगानगर, बीकानेर, हनुमानगढ़ में रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड को उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके बाद से राजस्थान में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।