{"_id":"651fb306e52c365f800208e4","slug":"thieves-targeted-jewelery-shop-in-jhunjhunu-chirawa-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu: चिड़ावा में ज्वैलरी शॉप को चोरों ने बनाया निशाना; दीवार में सेंध लगाकर लाखों के आभूषण ले गए शातिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu: चिड़ावा में ज्वैलरी शॉप को चोरों ने बनाया निशाना; दीवार में सेंध लगाकर लाखों के आभूषण ले गए शातिर
Fri, 06 Oct 2023 12:41 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 06 Oct 2023 12:41 PM IST
सार
चिड़ावा शहर के खेतड़ी रोड पॉवर हाउस के सामने ज्वैलरी की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। दुकान में दाखिल शातिरों की करतूत सीसीटीवी में रिकार्ड हुई है।
विज्ञापन
चोरों ने दुकान की दीवार में किया छेद।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
झुंझुनूं जिले के चिड़ावा कस्बे में एक ज्वेलरी की दुकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरी की ये वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हो गई। चिड़ावा शहर के खेतड़ी रोड पॉवर हाउस के सामने एक विनायक ज्वैलरी की दुकान पर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
जानकारी के अनुसार दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए शातिरों ने दुकान के पिछले हिस्से में सेंध लगाई। दीवार में छेत करके आरोपी दुकान में दाखिल हुए। शातिरों ने दुकान के सामान की रेकी की। आरोपी का फुटेज भी सीसीटीवी में कैद हुआ है। फुटेज में चेहरा भी साफ दिखाई दे रहा है। पुलिस भी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
बता दें कि सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध व्यक्ति दुकान में रखे सामान की चेकिंग करता हुआ दिखाई दे रहा है। वारदात के बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे संदिग्ध व्यक्ति की तलाश के लिए पुलिस प्रयास में जुट गई है।
लाखों रुपये के जेवरात हुए चोरी
चोर ज्वैलरी की दुकान से लाखों रुपये के जेवराज चोरी करके फरार हो गए। वहीं, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चिड़ावा थाना पुलिस ने चोरों की तलाश तेज कर दी है।