फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Thieves entered Pali famous religious place Naga Baba Bagichi saints made noise and fled

Pali News: प्रसिद्ध धार्मिक स्थल नागा बाबा बगीची में घुसे चोर, संतों ने शोर मचाया तो हुए फरार

Sun, 13 Aug 2023 05:44 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 13 Aug 2023 05:44 PM IST
सार

मंदिर में लगे सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई है। फुटेज में चोर पीछे के रास्ते से मंदिर परिसर में प्रवेश करते हुए दिखाई दे रहे हैं। नागा बाबा बगीची के संत सुरेश गिरी ने बताया कि संतों के जागने के कारण चोर वारदात को अंजाम नहीं दे सके।

विज्ञापन
Thieves entered Pali famous religious place Naga Baba Bagichi saints made noise and fled
दीवार कूदकर अंदर घुसते चोर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाली शहर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल नागा बाबा बगीची में बीती रात एक बार फिर चोर घुस गए। हालांकि, चोर चोरी करने में सफल नहीं हो पाए, संतों के शोर मचाने पर चोर फरार हो गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना शनिवार देर रात की है। 3 चोरों ने मुंह पर कपड़ा बांधकर ने नागा बाबा बगीची में प्रवेश किया, लेकिन यहां रह रहे संतों को इसकी भनक लग गई। उन्होंने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। लेकिन, संतों का शोर सुनकर चोर पुलिस से आने से पहले ही फरार हो गए। 
विज्ञापन


मंदिर में लगे सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई है। फुटेज में चोर पीछे के रास्ते से मंदिर परिसर में प्रवेश करते हुए दिखाई दे रहे हैं। नागा बाबा बगीची के संत सुरेश गिरी के अनुसार बीती रात करीब 1 बजे तीन चोर पीछे के रास्ते से दीवार कूदकर मंदिर परिसर में घुसे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। दो चोर मंदिर की तरफ आए और एक गेट पर ही खड़ा होकर निगरानी कर रहा  था। घटना के समय संत जागे हुए थे, इसलिए चोर वारदात में सफल नहीं हो पाए। पुलिस ने केस दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed