फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Thief steals sweets to satisfy hunger leaves letter for shopkeeper Viral News Rajasthan

Rajasthan: भूख मिटाने के लिए चोरी कर मिठाई खाई, पुलिस मत बुलाना... तुम्हारा 'अतिथि', दुकानदार के लिए चोर का खत

Sat, 28 Jan 2023 10:49 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 28 Jan 2023 10:49 PM IST
सार

चोर ने अपने पत्र में लिखा- मैं दुकान में रखा पैसे का गल्ला लेकर जा रहा हूं। आपकी दुकान से मैंने सिर्फ दो पीस मिठाई और दो पीस आगरे का पेठा खाया है। एक और आखिरी बात आपसे कहना चाहता हूं कि पुलिस को मत बुलाना। तुम्हारा 'अतिथि'...

विज्ञापन
Thief steals sweets to satisfy hunger leaves letter for shopkeeper Viral News Rajasthan
दुकान मालिक ने दर्ज नहीं कराया केस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में आए दिन चोरी की वारदात होती रहती हैं, लेकिन प्रदेश के जैसलमेर जिले में चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है। जिसकी जमकर चर्चा हो रही है। यहां एक चोर ने मिठाई की दुकान में घुसकर मिठाई खाई और फिर गल्ला उठाकर चला गया। दुकान से जाते हुए चोर ने मालिक के लिए एक दो पेज का पत्र भी छोड़ा है, जिसमें उसने खुद को अतिथि बताया। चोर ने पत्र में लिखा कि कल से भूखा था, भूख मिटाने के लिए दुकान में घुसा था, पुलिस मत बुलाना।    

विज्ञापन


दरअसल, चोरी का ये अनोखा मामला जैसलमेर के  भणियाणा उपखंड मुख्यालय के एक बाजार का है। बुधवार रात को एक चोर दीवार तोड़कर मिठाई की दुकान में घुस गया। उसने दुकान में रखी मिठाई के कुछ पीस खाए और फिर गल्ला उठाकर चला गया। उसके दुकान मालिक के लिए एक दो पेज का पत्र भी छोड़ा। 
विज्ञापन


जिसमें चोर ने लिखा- नमस्कार‎ साहब, 'मैं एक नेक दिल इंसान हूं, आपकी‎ दुकान में चोरी करने नहीं, अपनी‎ ख्वाहिश पूरी करने लिए घुसा था।‎ कल से मैंने खाना नहीं खाया है बहुत भूखा हूं। इसलिए आपकी दुकान में भूख मिटाने के लिए आया हूं। मुझे पता है कि आप गरीब हैं, इसलिए दिलासा‎ दिलाने लिए यह अर्जी लिख रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं दुकान में रखा पैसे का गल्ला लेकर जा रहा हूं। आपकी दुकान से मैंने सिर्फ दो पीस मिठाई और दो पीस आगरे का पेठा खाया है। एक और आखिरी बात आपसे कहना चाहता हूं कि पुलिस को मत बुलाना। तुम्हारा 'अतिथि'...


गुरुवार सुबह मालिक दुकान पर पहुंचा तो उसे चोरी की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। हालांकि, दुकान मालिक ने चोरी का केस दर्ज नहीं कराया है। पुलिस फिर भी उसकी तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed