फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   There are factions in BJP too says CM Ashok Gehlot

Rajasthan: सीएम गहलोत बोले- भाजपा में भी गुट हो चुके हैं तैयार, मेरे पास पूरी रिपोर्ट, कौन क्या कर रहा

Sun, 16 Oct 2022 10:19 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 16 Oct 2022 10:19 PM IST
सार

मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि भाजपा कौन है जो यह तय करेगी कि हमारी पार्टी में क्या होगा? वह पहेले अपना घर देखें। मुझे पता है कि भाजपा में भी कई गुट बन चुके हैं। गहलोत ने कहा मेरे पास पूरी रिपोर्ट है कि कौन क्या कर रहा है।

विज्ञापन
There are factions in BJP too says CM Ashok Gehlot
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को जयपुर में राजीव गांधी ग्रामीण ओलिंपिक के राज्य स्तरीय खेलों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए ग्रामीण ओलिंपिक को राजस्थान के युवाओं के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि राज्य में खेलों के चलते एक माहौल बना है, जिससे लोगों के अंदर प्यार और सद्भाव बढ़ा है।  
विज्ञापन


विज्ञापन



इस पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री गहलोत से अमर उजाला ने सवाल किया कि भारत जोड़ो यात्रा का हिंदी भाषीय प्रदेशों पर क्या प्रभाव है? 
मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि अभी तो राहुल गांधी उत्तर भारत आए भी नहीं हैं, लेकिन उनकी लहर बन चुकी है। सोशल मीडिया, मीडिया और लोगों में चर्चा शुरू हो चुकी है कि राहुल गांधी जो बात कर रहे हैं वो सही है। गहलोत बोले कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा मोदी और अमति शाह में एक डर है, क्योंकि जिस प्रकार राहुल गांधी का क्रेज बड़ा है अब वो थमने वाला नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गहलोत ने कहा, अब तो आरएसएस में जो दूसरे नंबर पर पदासीन है वह भी मानते हैं कि देश का माहौल ठीक नहीं है। आरएसएस भी कहती है कि देश में धार्मिक सद्भाव बना रहना चाहिए। यह राहुल गांधी की देन है, राहुल गांधी सभी की विचारधारा को साथ लेकर चलना पसंद करते हैं। वह अपनी विचार धारा को किसी पर थोपने की जगह संदेश के माध्यम से उसे समझाने का प्रयास करते हैं कि देश के लिए क्या क्या सही है। देश में राहुल गांधी की बराबरी नहीं की जा सकती है।

सीएम गहलोत ने कहा, राहुल गांधी ने स्पष्ट कर दिया कि मैं और मेरे परिवार का कोई भी सदस्य कांग्रेस अध्यक्ष नहीं बनेगा। सोनिया गांधी ने खुद प्रधानमंत्री नहीं बनते हुए मनमोहन सिंह को देश का पीएम बनाया था। आज कोई सरपंच का पद नहीं छोड़ता, लेकिन गांधी परिवार की एक सोच और विचार धारा है। जिसके चलते देश में उनका सम्मान है।  


मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि देश में आज हिंसा का माहौल है। पता भी नहीं चलता कि कहां हिंसा हुई है। उन्होंने कहा कि देश में कोई भी किसी को अगर कोड़े मारेगा तो कानून व्यवस्था का क्या होगा, प्रधानमंत्री देश में हिंसा रोकने के लिए क्यों आगे नहीं आते हैं। उन्हें क्या डर है? 

सीएम अशोक गहलोत ने कहा, भारत जोड़ो यात्रा से राहुल गांधी के विचार सभी के सामने आए हैं। देश भी अमन, शांति और तरक्की चाहता है, इसलिए आरएसएस अब वही कह रहा है जो राहुल गांधी कह रहे हैं। अमर उजाला के एक और सवाल पर मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि भाजपा कौन है जो यह तय करेगी कि हमारी पार्टी में क्या होगा? वह पहेले अपना घर देखें। मुझे पता है कि भाजपा में भी कई गुट बन चुके हैं। गहलोत ने कहा मेरे पास पूरी रिपोर्ट है कि कौन क्या कर रहा है। भाजपा में भी गुटबाजी शुरू हो चुकी है, लेकिन वहां लोग मोदी और अमित शाह से डरते हैं, इसलिए चुप हैं। जल्द ही सच सभी के सामने आएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed