फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   The video of the BJP leader who came on a Barmer tour about Tina Dabi became a topic of discussion

IAS Tina Dabi: ‘सुना है आप दादागिरी करके सफाई करवा रही हैं’ कलेक्टर डाबी से बोले भाजपा नेता पूनिया; जानें वजह

Thu, 24 Oct 2024 10:27 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 24 Oct 2024 10:27 PM IST
सार

IAS Tina Dabi: राजस्थान बीजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया अपना जन्मदिन मनाने को लेकर दो दिवसीय दौरे पर बाड़मेर पहुंचे हैं। सर्किट हाउस के बाद बीजेपी नेता सतीश पूनिया आदर्श स्टेडियम पहुंचे, जहां कलेक्टर टीना डाबी के साथ उनका एक वीडियो चर्चा का विषय बन गया।

विज्ञापन
The video of the BJP leader who came on a Barmer tour about Tina Dabi became a topic of discussion
सतीश पूनिया के सामने हाथ जोड़कर खड़ी कलेक्टर टीना डाबी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाड़मेर को स्वच्छ रखने के लिए चलाए जा रहे ‘नवो बाड़मेर अभियान’ के तहत गुरुवार को आदर्श स्टेडियम में 10 नए ऑटो टीपर को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने आए पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया के सामने जिला कलेक्टर का बार-बार अभिवादन करना चर्चा का विषय रहा।

विज्ञापन


बता दें कि जिला कलेक्टर टीना डाबी के ‘नवो बाड़मेर’ अभियान की एक टीचर के अंदाज में डॉ सतीश पूनिया ने बारीकी से जानकारी ली। हालांकि इस दौरान उन्होंने अभियान को लेकर कलेक्टर के प्रयास को प्रोत्साहित भी किया, लेकिन इसमें सख्ती बरतने की भी हिदायत दी। कलेक्टर डाबी ने बताया कि बाड़मेर में पहले से भूमि फाउंडेषन की ओर से 5 ऑटो टीपर से कचरा संग्रहण का कार्य किया जा रहा है, लेकिन अब इन नए 10 ऑटो टीपर आने के बाद बाड़मेर शहर के सभी 55 वार्डों में सुव्यवस्थित रूप से कचरा संग्रहण का कार्य हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह गाड़ियां स्वच्छता जागरूकता का संदेश घर-घर पहुंचाने के साथ प्रत्येक घर से कचरा संग्रहण का कार्य करेंगी। इतना ही नहीं दौरे के दौरान पूनिया ने टीना डाबी को मजाकिया अंदाज में कह दिया कि ‘दादागिरी करके सफाई करवा रहे हो?’ पूनिया ने कहा कि काम अच्छा है, इससे आदत हो जाएगी और बाड़मेर इंदौर जैसा बन जाएगा।


ये रहे शामिल
इस अवसर पर बाड़मेर विधायक डॉ. प्रियंका चौधरी, विधायक आदूराम मेघवाल, जिला कलेक्टर टीना डाबी, जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सिद्धार्थ पलनीचामी, नगरपरिषद् सभापति दिलीप माली, आयुक्त श्रवण सिंह राजावात, उपखंड अधिकारी वीरमाराम और समाजसेवी दिलीप पालीवाल, स्वरूप सिंह खारा, दीपक कड़वासरा, रमेश सिंह इंदा सहित भूमि फाउंडेशन के कर्मचारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed