फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   The miscreant Naveen who shot constable in head arrested in Dausa

Rajasthan: कांस्टेबल के सिर में गोली मारने वाला बदमाश नवीन गिरफ्तार, जंगल में मुठभेड़ के बाद पकड़ा, गोली भी लगी

Thu, 24 Aug 2023 09:37 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 24 Aug 2023 09:37 PM IST
सार

पुलिस कांस्टेबल को गोली मारने वाले बदमाश नवीन सिनसिनवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से हुई  मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी है। इलाज के उसे जयपुर रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
The miscreant Naveen who shot constable in head arrested in Dausa
बममाश को गंभीर हालत में जयपुर किया गया रेफर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा में पुलिस कांस्टेबल के सिर में गोली मारने वाला आरोपी बदमाश नवीन सिनसिनवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से हुई  मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी है। दौसा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बजरंग सिंह शेखावत ने बताया कि पिछले 2 दिन से आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर सर्च अभियान चलाया जा रहा था। कांस्टेबल प्रहलाद सिंह राजपूत का अस्पताल में इलाज चल रहा है।  

विज्ञापन


बजरंग सिंह ने बताया कि पुलिस को बदमाश वीन सिनसिनवार के ठिकाने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। क्रॉस फायरिंग बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसे दौसा के रामकरण जोशी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से जयपुर रेफर कर दिया गया है। कांस्टेबल को गोली मारने वाले मुख्य आरोपी नवीन सिनसिनवार की गिरफ्तारी के बाद उसके साथियों की तलाश भी की जा रही है।  
विज्ञापन


800 जवानों के साथ चलाया सर्च ऑपरेशन
करीब 800 जवानों के साथ 4 जिलों की पुलिस के साथ रेटा कालाखो के बीहड़ों में यह सर्च अभियान चलाया जा रहा था। बतादें कि बुधवार को बदमाशों ने नेशनल हाईवे  21 के नजदीक कालाखोह गांव में पुलिस पर फायरिंग कर एक जवान को घायल कर दिया था। जिसके बाद से पुलिस की टीम बदमाश और उसके साथियों की तलाश कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed