फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   The massive devastation storm, killing 13 in Rajasthan

राजस्थान में आंधी-तूफान से भारी तबाही, 13 की मौत

Wed, 20 May 2015 03:20 PM IST
Updated Wed, 20 May 2015 03:20 PM IST
विज्ञापन
The massive devastation storm, killing 13 in Rajasthan

राजस्थान में मंगलवार को तेज़ हवाओं और धूल भरी आंधी के असर से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और करीब 130 लोग घायल हो गए। करीब सौ किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली तेज़ हवाओं के असर से सबसे ज्यादा नुकसान बीकानेर और भरतपुर शहरों में हुआ है।

विज्ञापन


राजस्थान समेत उत्तर भारत के राज्यों में मंगलवार को अचानक मौसम बदल गया। दोपहर के बाद धूल भरी आंधी चलने लगी थी। राजस्थान पुलिस के मुताबिक आंधी की वजह हुए हादसों की चपेट में आकर भरतपुर में चार, धौलपुर, जयपुर, बीकानेर और सवाईं माधोपुर में भी दो-दो लोगों की मौत हो गई। इन ज़िलों में करीब 130 लोग घायल भी हो गए।
विज्ञापन


तेज़ हवाओं के असर से राजस्थान के कई शहरों में पेड़ और बिजली खंभे उखड़ गए। हवाएं इतनी तेज़ थीं कि ट्रांसफार्मर भी ज़मीन पर गिर गए। बीकानेर में कम से कम एक हज़ार बिजली के खंभे उखड़ गए.कच्चे घरों की छतों से छप्पर और टीन टप्पर उखड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुआवज़े का एलान

The massive devastation storm, killing 13 in Rajasthan

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ से आए बदलाव के कारण तेज़ हवाएं और आंधी चली। जयपुर में 76 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। राज्य के कुछ हिस्सों में हवाओं की रफ्तार सौ किलोमीटर प्रतिघंटा से ज्यादा थी. कुछ स्थानों पर बारिश के साथ ओले भी गिरे।

राज्य सरकार ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजन के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का एलान किया है। आंधी की वजह से पड़े और खंभे गिरने से कई जगह सड़कें बंद हो गईं। इसका असर यातायात पर पड़ा।

कई शहरों में बिजली भी गुल हो गई। आंधी के बाद हुई हल्की बारिश के असर से तापमान में कमी आई। राजस्थान के अलावा दिल्ली, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आंधी और बारिश की वजह से गर्मी से राहत मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed