फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   The groom came to marry with beard Panchayat evicted bride and groom from the society in Pali

Rajasthan: दाढ़ी रखकर शादी करने पहुंचा दूल्हा, पंचायत ने दूल्हे-दुल्हन को समाज से बेदखल किया, जानें मामला

Sat, 24 Jun 2023 03:03 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 24 Jun 2023 03:03 PM IST
सार

दाढ़ी रखकर और सफेद साफा पहनकर शादी करने पहुंचे एक दूल्हे और उसकी पत्नी को पंचायत ने समाज से बाहर कर दिया। लड़के ने न्याय के लिए कोर्ट और लड़की ने पुलिस से गुहार लगाई है।

विज्ञापन
The groom came to marry with beard Panchayat evicted bride and groom from the society in Pali
इस तरह शादी करने पहुंचा था अमृत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के पाली में शादी के बाद एक नवदंपति अपने घर में प्रवेश नहीं कर पा रहा है।  क्योंकि, पंचायत ने उसे समाज से बेदखल कर दिया है। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि दूल्हा सफेद रंग का साफा पहनकर और दाढ़ी रखकर शादी करने पहुंचा था। अब नवदंपति ने न्याय के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।    

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला पाली के चचोड़ी का है। यहां 22 अप्रैल को  इंजीनियर अमृत सुथार की शादी अमृता के साथ हुई थी। शादी के लिए दूल्हें अमृत ने शेरवानी पर सफेद रंग का साफा पहना हुआ था, साथ ही उसने दाढ़ी भी रखी हुई थी। शादी के करीब 20 दिन बाद इस बात की जानकारी पंचों को लगी तो उन्होंने पंचायत बुलाकर नवदंपति को समाज से बेदखल कर दिया। पंचायत ने दंपति को माफी मांगने के लिए दो महीने का समय दिया है।  
विज्ञापन


पंचों के समाज से बेदखल करने के खिलाफ लड़के ने न्याय के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। वहीं, लड़की ने पुलिस को शिकायती आवेदन दिया है। जिसमें उसने कहा कि "श्रीविश्वकर्मा वंश सुथार समाज ने 19 जून की रात पंचायत बुलाई थी। इसके बादमौखिक रूप से घोषणा कर परिवार का समाज से बहिष्कार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित लड़की ने कहा कि पंचायत के फैसले के बाद उसके पीहर वाले उसे घर में प्रवेश नहीं करने दे रहे हैं। सुथार समाज के इस फैसले से हम मानसिक रूप से परेशान हैं। फैसला सुनाने वाले पंचों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाए। वहीं, समाज के लोगों का कहना है कि हमनें इस तरह का कोई भी फैसला नहीं दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed