फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   The Excise Department confiscated illicit liquor worth Rs 1.5 lakh,

Rajasthan News: आबकारी विभाग ने डेढ़ लाख रुपये की अवैध शराब जब्त की, दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 13 Feb 2025 10:11 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 13 Feb 2025 10:11 PM IST
सार

जिला आबकारी अधिकारी मनोज बिस्सा ने बताया कि विकास कुमार बिट्टू (एईओ, पाली) और प्रताप सिंह (एईओ) के नेतृत्व में आबकारी थाना प्रहराधिकारी रिडमल सिंह राठौड़ की टीम ने पाली शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। दोनों स्थानों पर ढाबों की आड़ में अवैध रूप से शराब बेची जा रही थी।

विज्ञापन
The Excise Department confiscated illicit liquor worth Rs 1.5 lakh,
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और परिवहन पर प्रभावी रोकथाम के लिए आबकारी आयुक्त शिव प्रसाद के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पाली शहर में आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए 25 पेटी अवैध शराब जब्त की है।
विज्ञापन


जिला आबकारी अधिकारी मनोज बिस्सा ने बताया कि विकास कुमार बिट्टू (एईओ, पाली) और प्रताप सिंह (एईओ) के नेतृत्व में आबकारी थाना प्रहराधिकारी रिडमल सिंह राठौड़ की टीम ने पाली शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। दोनों स्थानों पर ढाबों की आड़ में अवैध रूप से शराब बेची जा रही थी।
विज्ञापन


दो आरोपी गिरफ्तार
इस कार्रवाई में नए बस स्टैंड के निकट और मंडिया रोड पर छापेमारी कर गोरूराम और रावताराम नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से अंग्रेजी शराब, बीयर, आरएमएल और देशी शराब सहित कुल 25 पेटी अवैध शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आबकारी विभाग की कार्रवाई पर सवाल
गौरतलब है कि आबकारी विभाग द्वारा लंबे समय बाद अवैध शराब के खिलाफ इतनी बड़ी कार्रवाई की गई है। आमतौर पर पुलिस विभाग ही समय-समय पर ऐसे मामलों में कार्रवाई करता है, जबकि आबकारी विभाग की नाक के नीचे कई स्थानों पर अवैध शराब का व्यवसाय निर्बाध रूप से जारी रहता है। इस कार्रवाई के दौरान सिपाही मनोज ढाका, प्रेमराम, महेंद्रपाल सिंह, मनोज सिंह, परीक्षित गुजराल और जाप्ते के अन्य सदस्यों ने विशेष भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed