फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   The dog took the child away from the mother in Sirohi District Hospital

Rajasthan: सिरोही में मां के पास से बच्चा उठा ले गया कुत्ता, जिला अस्पताल की लापरवाही से लोगों में आक्रोश

Tue, 28 Feb 2023 06:32 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 28 Feb 2023 06:32 PM IST
सार

सिरोही जिला अस्पताल में एक माह के मासूम को कुत्ता उठा ले गया। अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से हुए इस हादसे के बाद से लोगों में आक्रोश है।

विज्ञापन
The dog took the child away from the mother in Sirohi District Hospital
मां का रो रोकर बुरा हाल। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जिला अस्पताल प्रशासन की गंभीर लापरवाही का एक मामला सामने आया। सरेआम एक कुत्ता नवजात शिशु को मुंह में दबाकर उठा ले गया। अस्पताल में मरीजों के बीच घूम रहे इन कुत्तों को लेकर प्रशासन कभी गंभीर नहीं हुआ, जिसका नजीजा है कि मासूम इन जानवरों को शिकार हो गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार टीबी वार्ड में भर्ती मरीज की तिमारदारी में उसकी पत्नी अस्पताल में ही रुकी हुई है। इसी दौरान उसकी आंख लग गई। इतने में एक कुत्ता उसके पास से एक माह के बच्चे को उठा ले गया। कुछ देर बाद जब उसकी आंख खुली तो मासूम को अपने पास न पाकर जोर-जोर से चिल्लाने लगी। इसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। तब तक कुत्ते ने मासूम को नोंच डाला। सूचना पर भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित, उपाध्यक्ष नारायण देवासी सहित कई नेता अस्पताल परिसर में पहुंचे और जमकर विभागीय जिम्मेदारों के विरुद्ध नारेबाजी की। वहीं, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना के बाद से लोगों में में भी जमकर आक्रोश है। जिला स्तरीय अस्पताल में आज सुविधाओं और सुरक्षा के नाम पर क्या हालत उपजे हैं, उसकी तस्वीरें सबके सामने हैं। अस्पताल परिसर में आवारा कुत्तों का मारीजों के बीच घूमना अस्पताल प्रशासन को कभी चिंताजन लगा ही नहीं। कई बार ये कुत्ते लोगों पर हमला कर चुके हैं, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने इनको रोकने या पकड़ने का कभी कोई इंतजाम नहीं किया। अस्पताल परिसर में पुलिस चौकी भी है उसके बावजूद भी अस्पताल में आने वाले मरीज व उनके साथ के लोग बिल्कुल सुरक्षित नहीं है जो कई सवाल खड़े कर रहा है। 

 

The dog took the child away from the mother in Sirohi District Hospital
नारेबाजी करते सदस्य - फोटो : Amar Ujala Digital

भाजपा ने की नारेबाजी
सूचना पर भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित, उपाध्यक्ष नारायण देवासी सहित कई नेता अस्पताल परिसर में पहुंचे और जमकर विभागीय जिम्मेदारों के विरुद्ध नारेबाजी की। वहीं, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। अस्पताल परिसर में पुलिस चौकी भी है उसके बावजूद भी अस्पताल में आने वाले मरीज व उनके साथ के लोग बिल्कुल सुरक्षित नहीं है जो कई सवाल खड़े कर रहा है। 

बालकल्याण समिति ने मांगी रिपोर्ट 
इधर, इस मामले पर बालकल्याण समिति ने भी प्रसंज्ञान लिया है। जिला अस्पताल के पीएमओ को तलब कर समिति ने 24 घंटे में तथ्यात्मक रिपोर्ट के साथ न्यायपीठ में उपस्थित होने के दिए आदेश हैं। बालकल्याण समिति ने अस्पातल में हुई इस घटना को घोर लापरवाही माना है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed