{"_id":"5d46aa228ebc3e6cce129081","slug":"the-dead-bodies-of-a-young-man-and-woman-found-hanging-from-the-tree-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थानः पेड़ से लटके मिले युवक और युवती के शव, आत्महत्या का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थानः पेड़ से लटके मिले युवक और युवती के शव, आत्महत्या का शक
Sun, 04 Aug 2019 03:21 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Trainee Trainee
Updated Sun, 04 Aug 2019 03:21 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
- फोटो : सोशल मीडिया
जयपुर आयुक्तालय के आमेर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक पेड़ पर एक युवक और एक युवती के शव लटके पाए गए। पुलिस जांच अधिकारी महेश चंद्र ने बताया कि नेटाटा गांव के एक खेत में बबूल के एक पेड़ से एक ही रस्सी से युवक और युवती के शव लटके पाए गए। दोनों विवाहित हैं और दोनों की दो-दो बेटियां है।उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
चंद्र ने बताया कि मृतकों की पहचान हनुमान मीणा (30) और प्रियंका मीणा (24) के रूप में की गई है। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि दोनों एक अगस्त से घर से गायब थे। मृतिका के पति ने एक अगस्त को हनुमान मीणा के खिलाफ प्रियंका को भगाकर ले जाने का मामला दर्ज करवाया गया था। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शवों को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।