फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Terror conspiracy case NIA team raided many places in Jammu-Kashmir and Rajasthan

एनआईए की कार्रवाई: आतंकी घटनाओं की साजिश को लेकर जोधपुर के व्यक्ति से पांच घंटे पूछताछ

Sat, 19 Feb 2022 05:33 PM IST
Udit Dixit उदित दीक्षित
Updated Sat, 19 Feb 2022 05:33 PM IST
सार

एनआईए की एक टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से जोधपुर के रातानाड़ा क्षेत्र में बरकत अली के मकान पर छापा मारा। बरकत से पांच घंटे की पूछताछ के बाद टीम वापस चली गई। बरकत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं पत्रकारिता के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ भी काम करता हूं। एनआईए की टीम ने इसी को लेकर जानकारी ली है।

विज्ञापन
Terror conspiracy case NIA team raided many places in Jammu-Kashmir and Rajasthan
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

आतंकवादी घटनाओं की साजिश के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को राजस्थान में छापा मारा। एनआईए प्रवक्ता ने बताया कि जोधपुर में आठ स्थनों पर छापामार कार्रवाई की गई है। इस दौरान संदिग्ध दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस, सिम कार्ड और डिजिटल स्टोरेज डिवाइस जब्त की गई हैं।  
विज्ञापन


एनआईए की एक टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से जोधपुर के रातानाड़ा क्षेत्र में बरकत अली के मकान पर दबिश दी थी। बरकत अली से पांच घंटे की पूछताछ के बाद टीम वापस चली गई। इसके बाद बरकत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं एक पत्रकार हूं और राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ भी काम करता हूं। एनआईए की टीम ने इसी को लेकर जानकारी ली है। बरकत ने कहा कि पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया जैसे कई समूह देश का माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। लंबे समय से मुझे भी धमकियां दी जा रहीं हैं।
विज्ञापन

 
आतंकी साजिश से जुड़ी है कार्रवाई
एनआईए के प्रवक्ता ने बताया कि टीम ने जम्मू-कश्मीर के सोपोर, कुपवाड़ा, शोपियां, राजौरी, बडगाम और गांदरबल में छापा मारा गया है। यह कर्रवाई प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी), जैश-ए-मोहम्मद (जेएम), पीपल अगेंस्ट फासिस्ट फोर्सेज (पीएएफएफ) के कार्यकर्ताओं द्वारा जम्मू-कश्मीर और नई दिल्ली सहित देश के प्रमुख शहरों में आतंकवादी घटनाओं को अंजाम देने की साजिश से जुड़ी हुई है। उन्होंने बताया कि अब इस मामले में 28 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed