{"_id":"6210dc7ea0d3201bfa376206","slug":"terror-conspiracy-case-nia-team-raided-many-places-in-jammu-kashmir-and-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईए की कार्रवाई: आतंकी घटनाओं की साजिश को लेकर जोधपुर के व्यक्ति से पांच घंटे पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआईए की कार्रवाई: आतंकी घटनाओं की साजिश को लेकर जोधपुर के व्यक्ति से पांच घंटे पूछताछ
सार
एनआईए की एक टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से जोधपुर के रातानाड़ा क्षेत्र में बरकत अली के मकान पर छापा मारा। बरकत से पांच घंटे की पूछताछ के बाद टीम वापस चली गई। बरकत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं पत्रकारिता के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ भी काम करता हूं। एनआईए की टीम ने इसी को लेकर जानकारी ली है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आतंकवादी घटनाओं की साजिश के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को राजस्थान में छापा मारा। एनआईए प्रवक्ता ने बताया कि जोधपुर में आठ स्थनों पर छापामार कार्रवाई की गई है। इस दौरान संदिग्ध दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस, सिम कार्ड और डिजिटल स्टोरेज डिवाइस जब्त की गई हैं।
एनआईए की एक टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से जोधपुर के रातानाड़ा क्षेत्र में बरकत अली के मकान पर दबिश दी थी। बरकत अली से पांच घंटे की पूछताछ के बाद टीम वापस चली गई। इसके बाद बरकत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं एक पत्रकार हूं और राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ भी काम करता हूं। एनआईए की टीम ने इसी को लेकर जानकारी ली है। बरकत ने कहा कि पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया जैसे कई समूह देश का माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। लंबे समय से मुझे भी धमकियां दी जा रहीं हैं।
आतंकी साजिश से जुड़ी है कार्रवाई
एनआईए के प्रवक्ता ने बताया कि टीम ने जम्मू-कश्मीर के सोपोर, कुपवाड़ा, शोपियां, राजौरी, बडगाम और गांदरबल में छापा मारा गया है। यह कर्रवाई प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी), जैश-ए-मोहम्मद (जेएम), पीपल अगेंस्ट फासिस्ट फोर्सेज (पीएएफएफ) के कार्यकर्ताओं द्वारा जम्मू-कश्मीर और नई दिल्ली सहित देश के प्रमुख शहरों में आतंकवादी घटनाओं को अंजाम देने की साजिश से जुड़ी हुई है। उन्होंने बताया कि अब इस मामले में 28 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।