फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   tennis coach accused of raping player in jaipur sms stadium

राजस्थान: टेनिस में आगे बढ़ाने का झांसा देकर कोच ने नाबालिग खिलाड़ी से किया रेप, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

Wed, 02 Jun 2021 12:09 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 02 Jun 2021 12:09 PM IST
सार

पीड़िता के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी पिछले एक साल से कोच के यहां जाकर कोचिंग ले रही थी। कोच गौरांग ने टेनिस में आगे बढ़ाने का झांसा देकर पहले नजदीकियां बढ़ाईं और उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
tennis coach accused of raping player in jaipur sms stadium
रेप - फोटो : self

विस्तार

जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम के लॉन टेनिस कोच के खिलाफ नाबालिग खिलाड़ी से कथित रेप का मामला दर्ज किया गया है। बदनामी के डर से चुप्पी साध रखी दुष्कर्म की शिकार पीड़िता ने परिजनों को जब आपबीती सुनाई तो उनके होश उड़ गए। आरोपी कोच के खिलाफ ज्योति नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया है। नाबालिग खिलाड़ी पिछले एक साल से इस स्टेडियम में कोचिंग ले रही थी।

विज्ञापन


जयपुर में दुष्कर्म करने के बाद टूर्नामेंट में खिलाने के बहाने कोच उसे उदयपुर भी ले गया और दुष्कर्म किया। थाना प्रभारी सरोज धायल के अनुसार, ‘‘कोच के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।’’आरोपी कोच की पहचान गौरंग नलवाया के रूप में हुई है जो 2012 से इस स्टेडियम में सेवाएं दे रहा है। अपनी शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि कोच उसे स्टेडियम बुलाकर यौन उत्पीड़न करता था। आरोप हैं कि ताजा घटना में आरोपी ने उसे एक प्रतियोगिता में मौका दिलवाने के नाम पर उससे दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


नेशनल खिलाने का झांसा देकर किया दुष्कर्म
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़िता जयपुर की रहने वाली है। वह टेनिस खिलाड़ी है और पिछले करीब एक साल से सवाई मान सिंह स्टेडियम में कोच गौरांग नलवाया के पास कोचिंग करने जा रही थी।  पिता का आरोप है कि उनकी बेटी पिछले एक साल से कोच के यहां पर कोच के अंडर में कोचिंग ले रही थी। कोच गौरांग ने टेनिस में नेशनल टूर्नामेंट खिलाने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोच पर कई लड़कियों से संबंध बनाने का शक
ज्योति नगर थाना प्रभारी के मुताबिक गौरांग 9 साल से इस स्टेडियम में टेनिस कोच है। आशंका जताई जा रही है कि वह और भी लड़कियां को शिकार बनाया होगा। बदनामी के डर से अभी तक किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है, लेकिन जल्द ही आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर पूछताछ करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed