{"_id":"63121c5a8747d22710246f36","slug":"teacher-who-raped-student-gets-20-years-jail-karauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 20 साल जेल में रहेगा छात्रा से दुष्कर्म करने वाला शिक्षक, ट्यूशन के बहाने स्कूल में की थी ज्यादती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 20 साल जेल में रहेगा छात्रा से दुष्कर्म करने वाला शिक्षक, ट्यूशन के बहाने स्कूल में की थी ज्यादती
Fri, 02 Sep 2022 08:38 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 02 Sep 2022 08:38 PM IST
सार
पॉक्सो कोर्ट विशिष्ट न्यायाधीश ने आठ महीने की सुनवाई के बाद केस में फैसला सुनाया है। दुष्कर्म के दोषी शिक्षक धनराज को 20 साल की कैद और 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
अदालत।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के करौली जिले में छात्रा से दुष्कर्म करने के मामले में शिक्षक को 20 साल की सजा दी गई। साथ ही एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जिले की पॉक्सो कोर्ट विशिष्ट न्यायाधीश ने आठ महीने की सुनवाई के बाद मामले में फैसला सुनाया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार करौली के टोडाभीम थाना इलाके में रहने वाली एक नाबालिग छात्रा के परिजनों ने थाने में केस दर्ज कराया था। अपनी रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि उनकी बेटी गांव के एक निजी स्कूल में पढ़ती है। 4 जनवरी 2022 को वह स्कूल गई थी।
विज्ञापन
शाम को छुट्टी होने पर बच्ची की मां उसे लेने के स्कूल गई तो स्कूल का दरवाजा बंद था। इस दौरान स्कूल के एक कमरे से किसी बच्ची के रोने की आवाज आ रही थी। वह कमरे में अंदर पहुंची तो बच्ची के शरीर पर कपड़े नहीं थे। बच्ची की मां को देखकर आरोपी मोनापुरा का रहने वाला शिक्षक धनराज पुत्र पृथ्वीराज वहां से भाग गया।
विज्ञापन
पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि आरोपी धनराज ने छात्रा को ट्यूशन पढ़ाने के लिए कमरे में बुलाया था। इस दौरान उसने उसके साथ गलत काम किया। मां की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को 6 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया था। शुक्रवार को पॉक्सो कोर्ट विशिष्ट न्यायाधीश ने आरोपी धनराज को 20 साल की कैद और 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।