{"_id":"63fb8aeb987ba54f3a0ff5a3","slug":"teacher-recruitment-exam-net-will-remain-closed-in-jaipur-on-26-february-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: जयपुर में कल भी इंटरनेट बंद, अध्यापक भर्ती परीक्षा में नकल रोकने के लिए हो रही नेटबंदी बनी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: जयपुर में कल भी इंटरनेट बंद, अध्यापक भर्ती परीक्षा में नकल रोकने के लिए हो रही नेटबंदी बनी परेशानी
Sun, 26 Feb 2023 10:08 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 26 Feb 2023 10:08 PM IST
सार
प्रदेश में 25 फरवरी से अध्यापक भर्ती परीक्षा का आयोजन हो रहा है। जिसके चलते कई शहरों में इंटरनेट बंद किया गया है। इसमें जयपुर, जोधपुर समेत कई अन्य शहर भी शामिल हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार को भी इंटरनेट बंद रहेगा। जयपुर संभागीय आयुक्त की ओर से इंटरनेट बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। इससे पहले इंटरनेट बंद के आदेश 25 जनवरी को जारी किए गए थे। जिसमें 26 तक इंटरनेट बंद करने के आदेश दिए गए थे।
विज्ञापन
दरअसल, प्रदेश में 25 फरवरी से अध्यापक भर्ती परीक्षा का आयोजन हो रहा है। जिसके चलते कई शहरों में इंटरनेट बंद किया गया है। इसमें जयपुर, जोधपुर समेत कई अन्य शहर भी शामिल है। परीक्षा के दौरान पेपर लीक की घटनाओं को रोकने के लिए सरकार की ओर से नेटबंद किया जा रहा है। सोमवार को जयपुर में अब सोमवार सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक इंटरनेट बंद रहेगा।
विज्ञापन
नेटबंदी से लोग परेशान एक तरफ सरकार परीक्षा में पेपर लीक और नकल रोकने के लिए नेटबंदी का सहारा ले रही है। वही, दूसरी ओर नेटबंदी से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जयपुर सहित अन्य शहरों में लोगों को नेटबंदी के कारण काफी समस्या हो रही है।
विज्ञापन
पेट्रोल पंप, आनलाइन डिलेवरी करने वालों और दुकानदारों को डिजिटल लेन-देन का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि राजस्थान में एक अप्रैल तक अध्यापक भर्ती परीक्षा का आयोजन होने है। ऐसे में जयपुर सहित कई शहरों में नेटबंदी जारी रह सकती है।