{"_id":"62da7c3ba8a702091f1f00bf","slug":"teacher-beat-student-with-stick-accused-went-on-leave-bharatpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: शिक्षक ने डंडे से छात्र को बुरी तरह पीटा, पीठ पर जख्म के निशान, पिटाई के बाद छुट्टी पर गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: शिक्षक ने डंडे से छात्र को बुरी तरह पीटा, पीठ पर जख्म के निशान, पिटाई के बाद छुट्टी पर गया
Fri, 22 Jul 2022 08:17 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 22 Jul 2022 08:17 PM IST
सार
बच्चे को बुरी तरह पीटने को लेकर परिजनों में गुस्सा है। उनका कहना है कि अगर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
स्कूल पहुंचे परिजन।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भरतपुर के एक सरकारी स्कूल में बच्चे से मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शिक्षक ने हाजिरी नहीं बोलने पर उसके साथ डंडे से जमकर मारपीट की। उसकी पीठ पर पिटाई के निशान भी हैं। घटना के बाद से आरोपी टीचर नेतराम मीणा लापता है। परिजनों की शिकायत के बाद सीबीईओ ने स्कूल के प्राचार्य से मामले की जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मामला भतरपुर के डीग कस्बे का है। किशन लाल जोशी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पीड़ित बच्चा महेश 7वीं क्लास का छात्र है। परिजनों की शिकायत के अनुसार 20 जुलाई को बच्चा छुट्टी के बाद घर पहुंचा तो उसने अपने साथ हुई पिटाई की जानकारी दी।
विज्ञापन
इसके बाद वह स्कूल पहुंचे तो आरोपी टीचर नेतराम मीणा वहां नहीं मिले। अगले दिन शुक्रवार को वह फिर स्कूल पहुंचे, नेतराम नहीं आया था। स्कूल स्टाफ ने बताया वह छुट्टी पर है। बच्चे को बुरी तरह पीटने को लेकर परिजनों में गुस्सा है। उनका कहना है कि अगर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन