{"_id":"64a3d76494646461ce07aaa5","slug":"taxi-driver-obscene-act-with-foreign-woman-in-jaipur-viral-video-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: जयपुर में विदेशी महिला से छेड़छाड़, टैक्सी ड्राइवर ने किया पीछा, गले में हाथ डालकर की अश्लील हरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: जयपुर में विदेशी महिला से छेड़छाड़, टैक्सी ड्राइवर ने किया पीछा, गले में हाथ डालकर की अश्लील हरकत
Tue, 04 Jul 2023 01:55 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 04 Jul 2023 01:55 PM IST
सार
जयपुर में एक टैक्सी ड्राइवर ने विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी, इसका वीडियो दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट किया है। इस वीडियो को उन्होंने सीएम अशोक गहलोत और राजस्थान पुलिस को टैग किया है।
विज्ञापन
विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ करता ड्राइवर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। एक टैक्सी ड्राइवर ने पहले तो महिला का पीछा किया फिर उसके गले में हाथ डालकर अश्लील हरकत भी की। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वति मालीवाल ने विदेशी महिला के साथ हुई छेड़छाड का वीडियो ट्वीट किया है।
विज्ञापन
इस वीडिया को ट्वीट करते हुए स्वाती मालीवाल ने लिखा-'अभी यह वीडियो देखने को मिला जिसमें यह आदमी एक विदेशी पर्यटक को गलत तरीके से छूते हुए देखाई दे रहा है। यह बेहद शर्मनाक है, इस तरह की घटनाओं से देश का नाम बदनाम हो रहा'। इसी वीडियो को उन्होंने सीएम अशोक गहलोत और राजस्थान पुलिस को टैग किया है। विधायकपुरी थाना पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Just came across this video where this man can be seen inappropriately touching a foreign tourist. It is very shameful. Tagging @ashokgehlot51 and @PoliceRajasthan for action. These incidents are bringing bad name to the nation! pic.twitter.com/1eo9u6Baky
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) July 3, 2023
विज्ञापन
स्वाति मालीवाल ने जिस वीडियो को ट्वीट किया है वह 28 सेकेंड है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक विदेशी महिला अपने साथी के साथ पैदल जा रही है। इस दौरान एक ट्रैक्सी चालक महिला के साथ चलने लगता है।
महिला से बातचीत के दौरान वह उसके गले में हाथ डाल लेता है और फिर उसका हाथ पकड़कर गलत तरीके से छूने लगता है। इससे महिला असहज नजर आती है और उसका हाथ हटाने की कोशिश करती है, लेकिन टैक्सी चालक लगातार हरकतें करता रहता है। वह छेड़छाड़ करते हुए विदेशी महिला के साथ होटल तक पहुंच जाता है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विदेशी महिला से छेड़छाड़ का ये वीडियो 15-20 दिन पुराना है। शिकायत सामने आने के बाद पुलिस ने जांच के लिए एक टीम बना दी गई है। वीडियो मोती लाल अटल रोड पर बनाया गया है। पुलिस की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है।