फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   tantrik cheated 18 lakh rupees in name of treatment in Sikar

Rajasthan: तांत्रिक ने की 18 लाख रुपये की ठगी, सिर पर नींबू काटकर और खून निकालकर करता था इलाज

Mon, 20 Jun 2022 08:57 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 20 Jun 2022 08:57 AM IST
सार

सीकर में एक तांत्रिक ने इलाज के नाम पर लाखों रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने महिला के पति को जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
tantrik cheated 18 lakh rupees in name of treatment in Sikar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

सीकर शहर में महिला का इलाज करने के नाम पर एक तांत्रिक ने लाखों रुपये की ठगी कर ली। इलाज के नाम पर तांत्रिक महिला के सिर पर कभी नींबू काटता तो कभी शरीर से खून निकालता था। तांत्रिक ने महिला के पति से एप्पल के दो आईफोन और एक स्कूटी सहित 18.45 लाख रुपए ठग लिए।

विज्ञापन

ठगी का अहसास होने पर जब पीड़ित ने उससे वापस रुपए मांगे तो आरोपी ने आत्महत्या कर पूरे परिवार को फंसाने की धमकी भी दी। मामले में महिला की सास ने कोतवाली थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाकर कार्रवाई की मांग की है। महिला की सास ने आरोप लगाया कि उसके बेटे आशीष की पत्नी पूजा शादी के बाद से ही बीमार रहती थी। ऐसे में परेशान परिवार को एक परिचत ने पालवास रोड निवासी विनोद कुमार जांगिड़ से इलाज करवाने की सलाह दी। इस पर उन्होंने विनोद कुमार से मुलाकात की तो उसने पूजा का इलाज करने की गारंटी दे दी। इसके बाद तांत्रिक घर आने जाने लगा। वह कभी पूजा के सिर पर नींबू काटता तो कभी उसके शरीर से खून निकालता।
विज्ञापन


सास का आरोप है कि इलाज के नाम पर आरोपी ने बेटे से 16 लाख 62 हजार 500 रुपए के अलावा 1 लाख 82 हजार 500 रुपए कीमत के दो एप्पल आईफोन और एक स्कूटी भी ले ली। कई दिनों के इलाज के बाद भी पूजा ठीक नहीं हुई। जिसके बाद परिजनों को ठगी का अहसास हुआ। उन्होंने तांत्रिक से पैसे वापस मांगे। ऐसे में विनोद कुमार ने परिजनों को जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने समाज के सामने ये बात रखी तो दबाव में विनोद ने 20 सितंबर 2021 को रुपये लौटाने की बात कही पर तय समय पर रुपए नहीं दिए। आरोप है कि इसके बाद रुपए मांगने पर विनोद आत्महत्या कर उनके परिवार को फंसाने की धमकी देने लगा। उसने सोशल मीडिया पर इसका स्टेटस लगाकर भी दबाव बनाने की कोशिश की। फिलहाल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed