Rajasthan: तांत्रिक ने की 18 लाख रुपये की ठगी, सिर पर नींबू काटकर और खून निकालकर करता था इलाज
सीकर में एक तांत्रिक ने इलाज के नाम पर लाखों रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने महिला के पति को जान से मारने की धमकी दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीकर शहर में महिला का इलाज करने के नाम पर एक तांत्रिक ने लाखों रुपये की ठगी कर ली। इलाज के नाम पर तांत्रिक महिला के सिर पर कभी नींबू काटता तो कभी शरीर से खून निकालता था। तांत्रिक ने महिला के पति से एप्पल के दो आईफोन और एक स्कूटी सहित 18.45 लाख रुपए ठग लिए।
ठगी का अहसास होने पर जब पीड़ित ने उससे वापस रुपए मांगे तो आरोपी ने आत्महत्या कर पूरे परिवार को फंसाने की धमकी भी दी। मामले में महिला की सास ने कोतवाली थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाकर कार्रवाई की मांग की है। महिला की सास ने आरोप लगाया कि उसके बेटे आशीष की पत्नी पूजा शादी के बाद से ही बीमार रहती थी। ऐसे में परेशान परिवार को एक परिचत ने पालवास रोड निवासी विनोद कुमार जांगिड़ से इलाज करवाने की सलाह दी। इस पर उन्होंने विनोद कुमार से मुलाकात की तो उसने पूजा का इलाज करने की गारंटी दे दी। इसके बाद तांत्रिक घर आने जाने लगा। वह कभी पूजा के सिर पर नींबू काटता तो कभी उसके शरीर से खून निकालता।
सास का आरोप है कि इलाज के नाम पर आरोपी ने बेटे से 16 लाख 62 हजार 500 रुपए के अलावा 1 लाख 82 हजार 500 रुपए कीमत के दो एप्पल आईफोन और एक स्कूटी भी ले ली। कई दिनों के इलाज के बाद भी पूजा ठीक नहीं हुई। जिसके बाद परिजनों को ठगी का अहसास हुआ। उन्होंने तांत्रिक से पैसे वापस मांगे। ऐसे में विनोद कुमार ने परिजनों को जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित ने समाज के सामने ये बात रखी तो दबाव में विनोद ने 20 सितंबर 2021 को रुपये लौटाने की बात कही पर तय समय पर रुपए नहीं दिए। आरोप है कि इसके बाद रुपए मांगने पर विनोद आत्महत्या कर उनके परिवार को फंसाने की धमकी देने लगा। उसने सोशल मीडिया पर इसका स्टेटस लगाकर भी दबाव बनाने की कोशिश की। फिलहाल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।