{"_id":"6486ceeeebd1f39bbb082dfb","slug":"tanker-collided-with-main-gate-of-pali-law-college-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pali: पाली-सोजत मार्ग पर हादसा, लॉ कॉलेज के मेन गेट से टकराया टैंकर, मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pali: पाली-सोजत मार्ग पर हादसा, लॉ कॉलेज के मेन गेट से टकराया टैंकर, मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों में दहशत
Mon, 12 Jun 2023 01:38 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 12 Jun 2023 01:38 PM IST
सार
पाली-सोजत मार्ग पर सोमवार सुबह एक अनियंत्रित टैंकर पाली लॉ कॉलेज के मुख्य गेट से टकरा गया। गनीमत रही कि मलबे फंसकर ट्रक रुक गया।
विज्ञापन
कॉलेज के गेट से टकराय टैंकर।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
पाली के बांगड़ कॉलेज के परिसर में स्थित लॉ कॉलेज के मुख्य गेट से सोमवार सुबह टैंकर टकरा गया। गनीमत यह रही कि टक्कर से क्षतिग्रस्त हुए पिलर के मलबे में यह टैंकर फंसकर रुक गया, वरना यहां मॉर्निंग वॉक करने वाले लोग इसकी चपेट में आ जाते और बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
पाली-सोजत मार्ग पर यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब सुबह करीब छह बजे पानी का टैंकर इस मार्ग से गुजर रहा था। बांगड़ कॉलेज के निकट आकर चालक ने टैंकर पर से नियंत्रण खो दिया। टैंकर अनियंत्रित होकर लॉ कॉलेज के मुख्य गेट से भिड़ गया। इस टक्कर से कॉलेज का गेट और पिलर क्षतिग्रस्त होकर मलबे में तब्दील हो गया और अनियंत्रित टैंकर इस मलबे में फंसकर वहीं रुक गया।
विज्ञापन
जान-माल का हो सकता था नुकसान
गनीमत यह रही कि टैंकर वहीं रुक गया। वरना यदि यह अनियंत्रित टैंकर कॉलेज परिसर में चला जाता, तो यहां पर मॉर्निंग वॉक करने आने वाले लोग इस टैंकर की चपेट में आ जाते और बहुत बड़ी दुर्घटना हो जाती।
विज्ञापन
अनियंत्रित होने के कारण हुआ हादसा
सोमवार सुबह करीब सवा 6 बजे घटना तब हुई, जब टैंकर बांगड़ कॉलेज के निकट से गुजर रहा था। इस दौरान टर्न करते वक्त टैंकर अनियंत्रित होकर बांगड़ कॉलेज के मुख्य गेट के नजदीक स्थित लॉ कॉलेज के गेट से टकरा गया। इस हादसे में कॉलेज का लोहे का गेट और पिलर क्षतिग्रस्त हो गया और अनियंत्रित टैंकर पिलर के मलबे में फंसकर रुक गया।