फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   T20 match: Udaipur teacher sacked for celebrating Pakistans victory, said after action - was joking

पाक की जीत का जश्न पड़ा भारी: उदयपुर के स्कूल की शिक्षिका बर्खास्त, अब बोलीं- मजाक कर रही थी

Tue, 26 Oct 2021 06:24 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 26 Oct 2021 06:24 PM IST
सार

शिक्षिका ने अपने वॉट्सएप स्टेटस पर लिखा था 'हम जीत गए'। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ा
 

विज्ञापन
T20 match: Udaipur teacher sacked for celebrating Pakistans victory, said after action - was joking
India vs Pak Cricket Match - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रविवार को टी-20 वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच में पाकिस्तान की जीत के बाद भारत के कई हिस्सों में जश्न मनाने के मामले सामने आए थे। जम्मू-कश्मीर, दिल्ली समेत कई जगह पटाखे फोड़े गए। वहीं राजस्थान के उदयपुर में एक स्कूल की शिक्षिका ने अपने वॉट्सएप स्टेटस पर खुशी जताई। उसका स्टेटस देखकर लोग भड़क गए। बवाल मचने पर शिक्षिका को बर्खास्त कर दिया गया। 

विज्ञापन


24 अक्तूबर को हुए भारत-पाकिस्तान मैच के बाद उदयपुर की शिक्षिका नफीसा अटारी ने पाकिस्तान की जीत पर खुशी प्रकट करते हुए वॉट्सएप स्टेटस पर लिखा था, 'हम जीत गए'। यह स्टेटस जब उनके एक विद्यार्थी के परिजनों ने देखा तो उन्होंने अन्य बच्चों के पालकों को बताया। इसके बाद पालकों का संगठन मैदान में उतर गया। शिक्षिका को बर्खास्त करने की मांग की जाने लगी। 
विज्ञापन


कुछ पालकों ने शिक्षिका नफीसा से पूछा कि क्या वह पाकिस्तान का समर्थन करती हैं? इस पर नफीसा ने हां कहा तो पालक और भड़क गए। पालकों ने तुरंत स्कूल प्रबंधन को फोन कर नफीसा पर कार्रवाई की मांग की। आखिरकार प्रबंधन ने शिक्षिका को स्कूल से निकाल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं भारतीय हूं और भारत से प्यार करती हूं
नौकरी से बर्खास्त किए जाने पर नफीसा अटारी ने वीडियो जारी कर माफी मांगी। उसने कहा, 'हम मैच देख रहे थे। इसी दौरान हमने परिजनों की दो टीम बांट ली थी। हम अपनी-अपनी टीम का जोश बढ़ा रहे थे। इसका ये मतलब नहीं था कि मैं पाकिस्तान का समर्थन कर रही हूं। इसी बीच किसी ने मुझे मैसेज कर पूछा कि क्या आप पाकिस्तान का समर्थन कर रही हैं? चूंकि हंसी-मजाक का दौर चल रहा था, इसलिए मैंने हां कह दिया। इसका मतलब यह नहीं है, 'मैं पाकिस्तान का समर्थन करती हूं। मैं भारतीय हूं और भारत से प्यार करती हूं। मैंने खुद एहसास किया कि ये गलत हो गया है तो मैंने स्टेटस डिलीट कर दिया।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed