{"_id":"ad463d66-5bba-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"suspended-sp-rajesh-meena-has-sent-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसूली मामले में निलंबित एसपी को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसूली मामले में निलंबित एसपी को जेल भेजा
जयपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 11 Jan 2013 12:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मासिक वसूली मामले में अजमेर के निलंबित एसपी राजेश मीणा को जेल भेज दिया गया है। राजेश मीणा की मेडिकल रिपोर्ट सामान्य आने के बाद उन्हें गुरुवार शाम एसएमएस अस्पताल से जयपुर जेल भेजा गया।
विज्ञापन
निलंबित एसपी मीणा के इलाज के लिये मेडिकल बोर्ड गठित किया गया था। बोर्ड ने अस्पताल प्रशासन को सौंपी अपनी अंतिम रिपोर्ट में लिखा है कि राजेश मीणा को कोई ऐसी बीमारी नहीं है जिसके लिये उन्हें अजमेर से जयपुर एसएमएस अस्पताल लाया जाये। इस रिपोर्ट की सूचना अजमेर जेल प्रशासन को भी दी गई है।
विज्ञापन
राजेश मीणा ने अस्पताल में करीब चौबीस घंटे गुजारे, उन्हें शाम साढ़े चार बजे करीब डिस्चार्ज किया गया। पहले ही सभी जांचें सामान्य होने पर भी राजेश मीणा को सवाई मानसिंह अस्पताल से डिस्चार्ज नहीं किया गया था और मेडिकल बोर्ड का गठन कर दिया गया। ऐसे में इसे मीणा की जेल से बचने की कोशिश के तौर भी देखा जा रहा था।
विज्ञापन