{"_id":"5cf28b73bdec22073c2c9199","slug":"summer-in-rajasthan-temperature-at-50-8-degree-celsius-in-churu","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में गर्मी का रौद्र रूप, चुरू में तापमान 50.8 डिग्री सेल्सियस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में गर्मी का रौद्र रूप, चुरू में तापमान 50.8 डिग्री सेल्सियस
Thu, 06 Jun 2019 02:39 PM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Thu, 06 Jun 2019 02:39 PM IST
विज्ञापन
गर्मी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थार के रेगिस्तान में बसे राजस्थान में गर्मी चढ़ते जेठ महीने के साथ अपने रौद्र रूप में आ गयी है। राज्य के अधिकांश हिस्से लू की चपेट में हैं और गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। बीते चौबीस घंटे में चुरू में पारा 50.8 डिग्री और गंगानगर में 49.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चौबीस घंटे में भी राज्य को गर्म हवाओं से कोई राहत नहीं मिलेगी और अनेक हिस्सों में लू व तेज लू चलेगी। राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में शनिवार को तापमान 44 डिग्री या इससे अधिक दर्ज किया गया। अजमेर में 44.5 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 45.2 डिग्री, कोटा में 46.0 डिग्री, बीकानेर में 47.9 डिग्री और जैसलमेर में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मौसम विभाग का कहना है कि आगामी 48 घंटे में पूर्वी व पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश इलाके लू या प्रचंड लू की चपेट में रहेंगे। जानकारों के अनुसार लगभग एक सप्ताह पहले शुरू हुए नौतपा (प्रचंड गर्मी के नौ दिन) के दौरान राज्य में गर्मी ने कई रिकार्ड तोड़ दिए हैं।