Rajasthan: भरतपुर में बहुमंजिला इमारत से छात्र ने कूदकर की आत्महत्या, एसएससी की तैयारी कर रहा था
भरतपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने एक लड़के का शव देखा। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। किशोर ने जयपुर से आकर भरतपुर में आत्महत्या कर ली।
विस्तार
भरतपुर में एक 16 साल के छात्र ने बहुमंजिला इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली। छात्र जयपुर में रहकर एसएससी की तैयारी कर रहा था। सुबह मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले लोगों ने छात्र का शव देखा।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मृतक छात्र के पिता विष्णु गर्ग ने बताया कि उनका बेटा ढाई महीने पहले ही जयपुर में एसएससी की कोचिंग करने गया था। वह 15 दिन पहले ही घर से फिर से जयपुर गया था।
वहीं पिता के अगले सप्ताह आने के बावजूद तुषार जयपुर से देर रात को ही भरतपुर पहुंच गया। वह जवाहर नगर स्थित एक बहुमंजिला इमारत से कूद गया। मॉर्निंग वॉक करने वालों की नजर शव पर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है, जहां पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।