फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Students Will Get Free School Uniform In Rajasthan CM Gehlot announced

Rajasthan: बच्चों को फ्री यूनिफॉर्म और दूध मिलेगा, गहलोत बोले- 200 रु. में सिलाई संभव नहीं, कुछ अभिभावक मिलाएं

Tue, 29 Nov 2022 10:38 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 29 Nov 2022 10:38 PM IST
सार

सीएम गहलोत ने कहा कि शिक्षक और अभिभावक सुनिश्चित करें कि यूनिफॉर्म जल्द सिलवाएं और विद्यार्थी नियमित यूनिफॉर्म पहनकर ही विद्यालय आएं। 200 रुपये में सिलाई संभव नहीं है, कुछ पैसा अभिभावक खर्च करें। बच्चों के लिए पढ़ाई बेहद जरूरी है। 

विज्ञापन
Students Will Get Free School Uniform In Rajasthan CM Gehlot announced
सीएम गहलोत बच्चे को दिया स्कूल ड्रेस का कपड़ा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीएम अशोक गहलोत ने मंगलवार को मुख्यमंत्री बाल गोपाल और मुख्यमंत्री निःशुल्क यूनिफॉर्म वितरण योजना का शुभारंभ किया। सीएम हाउस में हुई इस कार्यक्रम में उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म भी वितरित की। इस दौरान गहलोत ने कहा कि राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा एक समान यूनिफॉर्म पहनने से विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों और समाज में समानता का संदेश जाएगा। इससे  विद्यार्थियों का आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य उपलब्ध कराने के लिए सरकार काम कर रही है। यह दोनों योजनाएं इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

विज्ञापन


इस दौरान गहलोत ने दोनों योजनाओ के लोगो का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने राजस्थान के शिक्षा में बढ़ते कदम के तृतीय फेज के मोबाइल एप, दक्षता आधारित डिजिटल रिपोर्ट कार्ड और महात्मा गांधी राजकीय विद्यालयों में बाल वाटिका की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ के पोस्टर का विमोचन भी किया।  
विज्ञापन

    
समारोह को संबोधित करते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि अब शिक्षक और अभिभावक सुनिश्चित करें कि यूनिफॉर्म जल्द सिलवाएं और विद्यार्थी नियमित यूनिफॉर्म पहनकर ही विद्यालय आएं। 200 रुपये में सिलाई संभव नहीं है, लेकिन कुछ पैसा अभिभावक खर्च करें। अगले साल से सिली हुई ड्रेस दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि योजनाओं के संचालन और क्रियान्वयन में शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। शिक्षक सुनिश्चित करें कि इन योजनाओं से एक भी विद्यार्थी वंचित नहीं रहे। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास राजस्थान में साक्षरता दर 90 प्रतिशत से अधिक करने के लिए होना चाहिए। सरकार द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए कई नवाचार किए जा रहे हैं, जो कि देश में क्रांतिकारी कदम हैं। 'नो बैग डे' में एक्स्ट्रा करिकुलम एक्टिविटीज से बच्चों का सर्वांगीण विकास हो रहा है।  

शिक्षा और नौकरियां देने में राजस्थान अग्रणी
मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर शिक्षा के साथ नौकरियां देने में भी प्रदेश अग्रणी रहा है। अभी तक 1.35 लाख नौकरियां दी गई हैं। 1.25 लाख के करीब प्रक्रियाधीन हैं। बीते तीन साल में प्रदेश में 211 महाविद्यालय और कई विश्वविद्यालय शुरू हुए हैं। देश के बड़े शिक्षण संस्थान भी प्रदेश में स्थापित हो चुके हैं। राजकीय विद्यालयों में सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग कर विद्यार्थियों को दक्षता आधारित रिपोर्ट कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे।

बाल-गोपाल योजना के लिए 476 करोड़ रूपए
मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना के तहत राज्य में मिड-डे मील कार्यक्रम से लाभान्वित राजकीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों, मदरसों और विशेष प्रशिक्षण केन्द्रों में अध्ययनरत कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को पाउडर मिल्क से तैयार दूध मंगलवार और शुक्रवार को उपलब्ध कराया जाएगा। दूध का वितरण प्रार्थना सभा के बाद होगा। गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अध्यापक, अभिभावक या स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य दूध चखेंगे। इस योजना पर सरकार द्वारा 476.44 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।


यूनिफॉर्म वितरण योजना में 500 करोड़ का व्यय
मुख्यमंत्री निःशुल्क यूनिफॉर्म वितरण योजना अंतर्गत राजकीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 के विद्यार्थियाों को ड्रेस के 2 सैट के लिए कपड़ा मिलेगा। सिलाई के लिए प्रति विद्यार्थी 200 रुपये सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे। कक्षा 1 से 8 तक राजकीय विद्यालयों में करीब 67.58 लाख विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। योजना पर 500.10 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed