फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Students sitting on hunger strike in Maharani Jaya College Bharatpur know the reasons of protest

Bharatpur: महारानी जया कॉलेज में भूख हड़ताल पर बैठे छात्र, जानिए किन मांगों के लिए कर रहे हैं प्रदर्शन

Thu, 11 May 2023 06:47 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 11 May 2023 06:47 PM IST
सार

भूख हड़ताल पर बैठे स्टूडेंट रौबिन चौधरी और रजत पूनिया ने बताया कि पहले MSJ कॉलेज में 4 होस्टल थे, जो काफी समय पहले बंद कर दिए गए। अब MSJ कॉलेज की जमीन पर सामाजिक कल्याण विभाग की ओर से एक होस्टल बनाया जा रहा है। जिसका निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।

विज्ञापन
Students sitting on hunger strike in Maharani Jaya College Bharatpur know the reasons of protest
प्रदर्शन। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भरतपुर के महारानी जया कॉलेज में दो स्टूडेंट भूख हड़ताल पर बैठे हैं। स्टूडेंट्स की मांग है कि सामाजिक कल्याण विभाग जो छात्रावास बना रहा है, वह सभी के लिए हो और उसका नाम महारानी जया के नाम पर होना चाहिए। मांग को लेकर दो स्टूडेंट गुरुवार से भूख हड़ताल पर बैठे गए हैं। अब उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी तब तक वह भूख हड़ताल पर बैठे रहेंगे।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
भूख हड़ताल पर बैठे स्टूडेंट रौबिन चौधरी और रजत पूनिया ने बताया कि पहले MSJ कॉलेज में 4 होस्टल थे, जो काफी समय पहले बंद कर दिए गए। अब MSJ कॉलेज की जमीन पर सामाजिक कल्याण विभाग की ओर से एक होस्टल बनाया जा रहा है। जिसका निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। लेकिन वह छात्रावास EWS वालों के लिए है। यह सभी वर्गों के लिए होना चाहिए। इसके अलावा उस छात्रावास का नाम महारानी जया के नाम पर ही होना चाहिए।

विज्ञापन

समर्थक बाकी स्टूडेंट्स ने भी दी भूख हड़ताल की चेतावनी
इन दो मांगों को लेकर रोबिन चौधरी और रजत पूनिया भूख हड़ताल पर बैठ गए, जिनके समर्थन में कॉलेज के काफी स्टूडेंट हैं। अब समर्थक स्टूडेंट्स का कहना है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो बाकी के स्टूडेंट भी भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed