{"_id":"63babe6fd56fbc70df20b91f","slug":"story-stone-pelting-form-sky-on-houses-in-undkha-village-barmer-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: बाड़मेर में इस गांव के तीन घरों पर बरस रहे पत्थर, दहशत में ग्रामीण, पुलिस भी है हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: बाड़मेर में इस गांव के तीन घरों पर बरस रहे पत्थर, दहशत में ग्रामीण, पुलिस भी है हैरान
Sun, 08 Jan 2023 10:09 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 08 Jan 2023 10:09 PM IST
सार
बाड़मेर के उंडखा गांव में तीन घरों पर पत्थर के टुकड़े गिर रहे हैं। यह पत्थर कहां से आ रहे हैं और क्यों गिर रहे हैं। इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं हैं। पत्थर भी अलग-अलग दिशा से आकर गिरते हैं, लेकिन किसी को लगते नहीं हैं। किसी को यह भी समझ नहीं आ रहा है कि पत्थर कहां से आ रहे हैं।
विज्ञापन
पत्थर गिरने से दहशत में हैं तीन परिवार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के बाड़मेर जिले के उंडखा गांव में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। गांव के तीन घरों पर पत्थर गिर रहे हैं। इससे परिवार के लोग दहशत हैं। मामला इतना बढ़ा कि पुलिस भी गांव में पहुंची और पीड़ित परिवार वालों से बात की। अधिकारियों का कहना है कि इन परिवारों के साथ गांव कोई व्यक्ति शरारत कर रहा है या फिर ये लोग अंधविश्वास में हैं।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले के उंडखा गांव में तीन घरों पर पत्थर के टुकड़े गिर रहे हैं। यह पत्थर कहां से आ रहे हैं और क्यों गिर रहे हैं। इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं हैं। पत्थर भी अलग-अलग दिशा से आकर गिरते हैं, लेकिन किसी को लगते नहीं हैं। किसी को यह भी समझ नहीं आ रहा है कि पत्थर कहां से आ रहे हैं। जिन तीन परिवारों के घरों पर पत्थर गिरने की घटनाएं हो रही हैं वे इससे काफी डरे हुए हैं।
विज्ञापन
मामला सामने आने के बाद रविवार को बाड़मेर एसपी दीपक भार्गव, एसडीएम स्मुंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से बात कर घटना की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि घटना के बारे में जानकारी ली गई है। मेरे सामने किसी तरह की घटना नहीं हुई, लेकिन इसकी जांच के आदेश दिए है।
विज्ञापन
अधिकारियों का कहना है कि आपसी विवाद के कारण पत्थर फेंककर परिवारों को कोई डरा रहा है या फिर ये किसी तरह का अंधविश्वास है। पुलिस को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। जांच में जो भी सामने आएगा, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।