{"_id":"64705bdbdf77e5d3b001d81a","slug":"storm-wreaked-havoc-in-sawai-madhopur-many-trees-and-poles-fell-roof-sheets-of-raw-houses-were-blown-away-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sawai Madhopur News: तूफान ने बरपाया कहर, कई पेड़ और पोल गिरे, कच्चे मकानों की उड़ीं छत की चादरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawai Madhopur News: तूफान ने बरपाया कहर, कई पेड़ और पोल गिरे, कच्चे मकानों की उड़ीं छत की चादरें
Fri, 26 May 2023 12:44 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 26 May 2023 12:44 PM IST
सार
सवाई माधोपुर में गुरुवार रात आए तूफान से जिले में कई पेड़ और बिजली के पोल गिर गए। कच्चे मकानों की छतों की चादर उड़ गईं। रात को कई इलाकों में बिजली भी गुल रही।
विज्ञापन
पीड़ित लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर-54 की रेलवे कॉलोनी स्थित रैगर मोहल्ला में कई मकानों की छत की चद्दर उड़ गईं, जिसके चलते आंधी तूफान और बारिश से घरों में रखा खाने-पीने, ओढ़ने सहित समूचा सामान खराब हो गया। गनीमत रही कि मकान में रहने वाला परिवार सुरक्षित रहा, वरना कोई बड़ी दुर्घटना या जनहानि भी हो सकती थी।
विज्ञापन
पीड़ित महिला संतरा देवी ने बताया कि बीती रात आये तूफान में उसका पूरा का पूरा आशियाना तबाह हो गया, घर की छत के चद्दर उड़ने से उनका सारा घरेलू सामान खराब हो गया। चद्दर उड़ने से उसके मकान पर छत नहीं रही। वहीं, कई चद्दर टूटकर घर में ही गिर गईं, जिससे घरेलू सामान खराब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन से प्रभावितों को मुआवजा देने की मांग...
तूफान के बाद आई बारिश से सारा घरेलू सामान भीग गया। संतरा का कहना है कि घर के चद्दर उड़ने के बाद उसका पूरा परिवार रात भर खुले में बैठा रहा और यूं ही बैठकर पूरी रात गुजारी। सुबह चाय बनाने तक का सामान नहीं बचा। आशियाना उजड़ने से पूरा परिवार गमजदा है। सुबह स्थानीय पार्षद रामसहाय मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पार्षद में जिला प्रशासन से मांग की है कि आंधी तूफान बारिश में हुए नुकसान का आकलन किया जाए और प्रभावित लोगों को मुआवजा दिया जाए। प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।