फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Stone pelting on police who went to catch accused SI and constable injured in kota

Kota News: शादी में संदिग्धों को पकड़ने गई पुलिस पर पथराव, एसआई और कांस्टेबल घायल, दो महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार

Fri, 20 May 2022 02:46 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 20 May 2022 02:46 PM IST
सार

कोटा में एक शादी में भाग ले रहे संदिग्धों को पकड़ने गई पुलिस पर लोगों ने पथराव कर दिया। पुलिस ने 10 लोगों पर केस दर्ज कर आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Stone pelting on police who went to catch accused SI and constable injured in kota
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के कोटा में एक शादी में भाग ले रहे संदिग्धों को पकड़ने गई पुलिस पर लोगों ने पथराव कर दिया। एसआई और कांस्टेबल घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने दो महिलाओं समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटा के रामगंजमंडी थाना क्षेत्र की साई कॉलोनी में शादी हो रही थी। वहां किसी बात को लेकर हंगामा हो गया। पुलिस वहां संदिग्ध लोगों को पकड़ने पहुंची थी, जो मौके का फायदा उठाकर शादी के जश्न में घुस गए। इस बात को लेकर पुलिस और शादी में मौजूद लोगों में धक्का-मुक्की हो गई। कुछ लोग नशे में थे, उन्होंने पुलिस पर पथराव कर दिया। इस मामले में एसआई और एक कांस्टेबल घायल हो गई। बाद में वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पथराव के आरोप में दो महिलाओं समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


कोटा (ग्रामीण) के एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने कहा कि शादी में विवाद की खबर सुनकर पुलिस पहुंची थी। वहां मेहमान नशे में थे और उन्होंने टीम पर पथराव कर दिया। 10 लोगों पर केस दर्ज हुआ है। आठ लोगों को हिरासत में लिया है। उन पर सरकारी कर्मचारी पर हमला और दंगा करने का आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed